लैला और जॉर्ज ने 1971 में रचाई थी शादी
लैला और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस ने 22 जुलाई 1971 को शादी की। लैला उस समयह भारतीय रेड क्रॉस में सहायक निदेशक के रूप में काम कर रही थीं। जॉर्ज ने पूरी जिंदगी शादी नहीं करने की कसम खाई थी। हालांकि जब जॉर्ज ने लैला कबीर के साथ अपने इंगेजमेंट की घोषणा की तो उनके अविवाहित दोस्तों की मंडली काफी नाराज हो गई थी। जॉर्ज फर्नांडीस की मृत्यु वर्ष 2019 में हो गई थी।
इमरजेंसी में छोटे से बेटे को लेकर भटकती रहीं लैला
Role of Leila Kabir in Emergency: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से लैला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता अनिल प्रसाद हेगड़े ने 1975 में देश में लागू किए गए आपातकाल के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि आपातकाल के लागू होने के बाद जॉर्ज को भूमिगत होना पड़ा था जबकि इमरजेंसी के विरोध का नेतृत्व लैला कबीर ने अपने हाथों में ले लिया था। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी के दौराना लैला अपने नवजात बेटे सीन के साथ अमेरिका और अन्य देशों की यात्रा करती रहीं और भारत में लगाए गए आपातकाल के खिलाफ अभियान भी चलाती रहीं। वह भारत में आपातकाल हटाए जाने के 22 महीने बाद भारत लौटी थीं।