8वीं और 9वीं सदी में अरब पहुंचे भारत से अंक 8वीं और 9वीं शताब्दी में अरब पहुंचे। भारतीय अंकों और दशमलव प्रणाली का उपयोग फारसी गणितज्ञ अल-ख्वारिज्मी ने 9वीं शताब्दी में अपनी प्रसिद्ध किताब ‘किताब अल-जबर वल-मुकाबला’ में किया।
विदेशियों के दिमाग पर भारतीय परचम भारतीय अंक अरब से उत्तरी अफ्रीका और स्पेन तक 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच फैले। उस समय यूरोप में रोमन अंक (I, V, X, आदि) प्रचलित थे। ये कितने जटिल थे इस उदाहरण से समझें; रोमन लोगों को 1545 x1545 = 2383025 जैसी सामान्य गणित के लिए भी MDXLV x MDXLV = MMCCCLXXXIIIXXV लिखना पड़ता था। भारतीय अंकों की सादगी और प्रभावशीलता ने यूरोपीय विद्वानों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि उन्हें यह अरबों से मिले इसलिए उन्होंने अंकों को “अरब नंबर” कहा, उन्हें “एल्गोरिदम” और ‘एलजेब्रा’ जैसे शब्द दिए। दूसरी ओर अरब सच्चाई जानते थे, उन्होंने इन अंकों को “हिंदी अंक” या “हिंदू अंक” ही कहना बेहतर समझा। भारत में जन्मे अंकों की यह यात्रा हमारी सांस्कृतिक और बौद्धिक उत्कृष्टता का एक शानदार उदाहरण है। इनके बल पर भारत ने अरब और यूरोप को समृद्ध बनाया, आधुनिक विज्ञान व तकनीक की नींव रखी। कहा जा सकता है कि जब विदेशी आक्रमणकारी भारत की जमीन जीत रहे थे, हमारा ज्ञान उनके दिमाग पर परचम फहरा रहा था।