महिला
देश में महिला वर्ग बड़ा वोटबैंक बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महिला बिल के जरिए इस वर्ग को साधने की बड़ी कोशिश कर चुके हैं। एनडीए शासित 20 राज्यों में कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है, ऐसे में भाजपा किसी महिला को आगे कर देश में बड़ा संदेश दे सकती है। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के रूप में सेट हो चुके ट्रेंड को भाजपा आगे बढ़ा सकती है।
व्यापारी वर्ग
वैश्य और व्यापारी वर्ग भाजपा का अटूट कोर वोटर रहा है। दिल्ली में भी इनका वर्चस्व है। चुनावी राज्य बिहार में भी वैश्य आबादी अच्छी खासी है। अगर इन सब समीकरणों को पार्टी ने देखा तो वैश्य वर्ग के चेहरे को मौका देकर पूरे देश में इस वर्ग में अपनी पकड़ और मजबूत बना सकती है।
पंजाबी फैक्टर
भाजपा पंजाब में मजबूत नहीं हो सकी है। सिखों के भी एक बड़े वर्ग को करीब लाने में सफलता नहीं मिली है। अगर भाजपा दिल्ली से लेकर पंजाब तक के समीकरणों को साधना चाहेगी तो किसी पंजाबी चेहरे को कमान मिल सकती है। दिल्ली में पंजाबी और सिख समुदाय को मिलाकर करीब 30 प्रतिशत बताई जाती है। भाजपा इस बार एक छोड़ सभी पंजाबी मतदाता बहुल सीटें जीतने में सफल रही है। ऐसे में इस वर्ग से ताल्लुक रहने वाले किसी नेता की लॉटरी लग सकती है।
पूर्वांचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद संबोधन में पूर्वांचल के मतदाताओं का विशेष आभार जताया। पुर्वांचल बहुल सीटें भाजपा जीतने में सफल रही। चूंकि साल के आखिर में बिहार में चुनाव है तो भाजपा किसी पूर्वांचली चेहरे को भी कुर्सीं सौंपने का दांव चल सकती है।
दलित
दिल्ली में 17 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है। आरक्षित 12 में से सिर्फ 4 सीटें ही जीतने में पार्टी सफल हुई। दूसरी तरफ, जिस तरह से विपक्ष संविधान और आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा को देश भर में घेरने की कोशिश करता है, उससे भाजपा किसी दलित चेहरे के जरिए भी देश में संदेश दे सकती है।