एकल श्री राम कथा का हुआ भव्य आयोजन
इस पूरे कार्यक्रम का शुभारम्भ भारतीय परम्परा के अनुसार दीप जलाकर हुआ। इस पूरे कार्यक्रम पर अहिंसा विश्व भारती और विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश मुनि, निर्मल पंचायती अखाड़ा एवं अखिल भारतीय संत समिति निदेशक मंडल के अध्यक्ष महंत ज्ञानदेव सिंह जी, वृंदावन के स्वामी भास्करानंद जी, एकल अभियान के प्रणेता माननीय श्याम जी गुप्त, भारत लोक शिक्षा परिषद के ट्रस्ट बोर्ड के चेयरमैन लक्ष्मी नारायण गोयल, मुख्य संयोजक सुभाष अग्रवाल, ट्रस्टी ओम प्रकाश सिंघल, विनीत कुमार गुप्ता, नरेश कुमार, सुरेश कुमार जिंदल, सुरेन्द्र पाल गुप्ता, विवेक नागपाल मुख्य यजमान अनिल गुप्ता जी, मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन नीरज रायजादा, राष्ट्रीय प्रधान अखिल गुप्ता, राष्ट्रीय उपप्रधान संजीव टेकड़ीवाल, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव अग्रवाल, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुनील गुप्ता सहित कई बड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं।
108 गांव के ब्राह्मणों ने किए हवन और पूजा पाठ
इस आयोजन पर 108 गांव के बच्चे जो भगवान श्रीराम का रूप धारण करके मंच पर आए थे वह आकर्षण का केंद्र रहे। एकल श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले ग्राम और नगर संगठन की 501 सौभाग्यशाली महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। कथा के दौरान 108 गांव के ब्राह्मणों ने हर दिन सहस्र चंडी महायाग में पूजा पाठ हवन आदि वैदिक कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। इस आयोजन में देश भर से कई पूज्य संत, प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ और सामाजिक महानुभाव भी पहुंचे। इस अवसर पर शानदार एकल श्रीराम मंदिर की अलौकिक झांकी और एकल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है।