scriptममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं या नहीं? किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया पूरा सच | Is Mamta Kulkarni Mahamandaleshwar or not? Mahamandaleshwar Pavitra Nandgiri of Kinnar Akhara told the whole truth | Patrika News

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं या नहीं? किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया पूरा सच

Pavitranand Giri on Mamta Kulkarni: शुक्रवार से ही किन्नर अखाड़े का प्रेस नोट तेजी से वायरल हो रहा था। इस प्रेस के जुड़ी जानकारी थी कि हाल ही में महामंडलेश्वर बनाई गईं ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्काषित कर दिया गया है। इस बात पर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने बिल्कुल उलट बयान दिया है। आइए जानते हैं।

प्रयागराजFeb 01, 2025 / 04:04 pm

Prateek Pandey

Pavitranand Giri on Mamta Kulkarni
Pavitranand Giri on Mamta Kulkarni: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने जानकारी दी कि ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्काषित नहीं किया गया है। ममता आज भी अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। इसके साथ ही उन्होंने महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर भी बयान दिया। 

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं…हैं…हैं…

पत्रिका उत्तर प्रदेश से बातचीत करते हुए महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया कि एक्ट्रेस से महामंडलेश्वर नहीं ममता कुलकर्णी आज भी महामंडलेश्वर हैं और उनको इस अखाड़े से कोई भी नहीं हटा सकता। उन्होंने उन्हें अखाड़े से हटाए जाने की खबर को भ्रामक और फेक कहा। उन्होंने कहा कि ये सब जलन के कारण किया जा रहा है। लोगों में अखाड़े को लेकर जलन है जिस कारण से ये सब किया जा रहा है। 

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर क्या बोलीं महामंडलेश्वर?

लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने और अखाड़े से निष्कासन पर पवित्रा नंदगिरि ने कहा कि ये खबर पूरी तरह से झूठी है। ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी आज भी अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। 
यह भी पढ़ें

ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं या नहीं? किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया पूरा सच, देखें वीडियो

वायरल हो रहे प्रेस नोट पर क्या बोलीं महामंडलेश्वर?

वायरल हो रहे प्रेस नोट के बारे में पवित्रा नंदगिरि ने बताया कि ये प्रेस नोट झूठा है। उन्होंने अखाड़े का वास्तविक प्रेस नोट भी दिखाया और कहा कि ये किसी की साजिश है। अब देखना ये है कि कई और बयानों के बाद महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि के इस बयान को कैसे लिया जाता है।

Hindi News / ममता कुलकर्णी महामंडलेश्वर हैं या नहीं? किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पवित्रा नंदगिरि ने बताया पूरा सच

ट्रेंडिंग वीडियो