scriptएशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, द्विपक्षीय सीरीज पर नहीं बनी सहमति | asia cup 2025 pakistan hockey team visit india junior world cup sports ministry allowed | Patrika News
अन्य खेल

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, द्विपक्षीय सीरीज पर नहीं बनी सहमति

भारत में एशिया कप और FIH जूनियर हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान की टीम हिस्सा लेगी! तनाव के बावजूद, खेल मंत्रालय ने पाकिस्तानी टीम को वीज़ा दिया है। यह फैसला IOC के चार्टर के अनुरूप है और दोनों देशों के बीच खेलों के ज़रिए सद्भावना बढ़ाने की उम्मीद है।

भारतJul 03, 2025 / 05:35 pm

Vivek Kumar Singh

IND vs PAK Match Date (Photo- X)

IND vs PAK Match Date (Photo- X)

भारत और पाकिस्तान के बीच बिगड़ते हालातों के बीच फैंस को एक अच्छी खबर मिली है। गुरुवार यानी 3 जुलाई, 2025 को खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को भारत में आयोजित होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट्स के लिए आने की घोषणा की है। ये दो बड़े आयोजन एशिया कप 2025 और FIH जूनियर हॉकी विश्व कप है। इन दोनों टूर्नामेंट्स में भाग लेने के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आ सकती है। इसके लिए उन्हें अनुमति दी गई है। यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के चार्टर के अनुरूप लिया गया है, जो खेलों में सामंजस्य को बढ़ावा देता है।

संबंधित खबरें

बता दें कि एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट अगले महीने यानी 27 अगस्त से शुरू होगा औ 7 सितंबर, 2025 तक बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट का विजेता 2026 विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा। दूसरी ओर, 14वां FIH जूनियर हॉकी विश्व कप (अंडर-21) 28 नवंबर से 10 दिसंबर, 2025 तक तमिलनाडु के चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब इस टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा लेंगी। पूल बी में चिली और स्विट्जरलैंड के साथ भारत और पाकिस्तान को रखा गया है।
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के वीजा प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। एक सूत्र ने कहा, “हम किसी भी देश को बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने से नहीं रोक सकते। द्विपक्षीय प्रतियोगिताएं अलग हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय खेलों में भागीदारी को रोकना ओलंपिक चार्टर के खिलाफ होगा।” यह निर्णय हाल के पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिया गया है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच खेल आयोजनों को लेकर अनिश्चितता थी।

पाक के भागिदारी पर था संदेह

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर पहले संदेह था, क्योंकि 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तानी जूनियर हॉकी टीम को भारत में वीजा नहीं मिला था। हालांकि, इस बार भारत ने IOC के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाए। इस कदम से न केवल हॉकी प्रशंसकों में उत्साह है, बल्कि यह दोनों देशों के बीच खेल के माध्यम से सद्भावना को बढ़ावा दे सकता है। हाल ही में दोनों टीमें जुनियर एशिया कप 2024 के फाइनल में भिड़ी थी, जहां भारत ने 5-3 से हराकर खिताब जीता था।

Hindi News / Sports / Other Sports / एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम आएगी भारत, द्विपक्षीय सीरीज पर नहीं बनी सहमति

ट्रेंडिंग वीडियो