scriptफेमस Youtuber का हुआ ब्रेकअप! गर्लफ्रेंड ने किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट | Youtuber Breakup Rumored Couple Ranveer Allahbadia and Nikki Sharma apart their ways | Patrika News
OTT

फेमस Youtuber का हुआ ब्रेकअप! गर्लफ्रेंड ने किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Youtuber Breakup: एक फेमस यूट्यूबर के ब्रेकअप की खबर आई है। इससे शर्तिया उनके फैंस दुखी हो जाएंगे। हैरानी की बात ये है कि दोनों को हाल ही में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।

मुंबईFeb 09, 2025 / 03:38 pm

Jaiprakash Gupta

Youtuber Breakup Rumored Couple Ranveer Allahbadia and Nikki Sharma apart their ways
Youtuber Breakup: हाल ही में एक यूट्यूबर ने अपने सोशल मीडिया पर एक लड़की की फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप का हिंट दिया था। तब लोगों ने तुंरत उस फोटो लिंक तलाश कर उनके पार्टनर का नाम बता दिया था।

अब उसी यूट्यूबर के ब्रेकअप की खबर आई है। इससे उनके फैंस पक्का दुखी हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें

OTT Release: हिंदी में आ रही है रोमांटिक मलयालम वेब सीरीज ‘लव अंडर कंस्ट्रक्शन’, ओटीटी रिलीज डेट फाइनल

ऐसे मिला ब्रेकअप का हिंट

हम बात कर रहे हैं फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की। खबर आई है कि उनका अपनी कथित गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से ब्रेकअप हो गया है। इसका हिंट सोशल मीडिया से मिला। निक्की ने उनको इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
Youtuber Breakup
वहीं रणवीर अल्लाहबादिया ने भी उनको अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद से ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें तेजी से फैलने लगी। इतना ही नहीं निक्की शर्मा ने इसके बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट भी लिखा जिसने आग में घी डालने का काम किया। 

शेयर किया किप्टिक पोस्ट

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा- ‘सही लोग आपको जरूरी, प्यार, योग्य और अहम महसूस कराते हैं।’ निक्की के इस स्टोरी ने इस खबर को पुख्ता करने का काम किया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। निक्की और रणबीर का रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं था मगर दोनों की कुछ तस्वीरों से फैंस ने ही उनके साथ होने की बात पता लगा ली थी।
यह भी पढ़ें

कैंसर से जूझ रही Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, फैन ने लिखा-अल्लाह पाक सलामत…

दरअसल, रणवीर अल्लाहबादिया ने एक लड़की की तस्वीर में चेहरा एक इमोजी से ढक कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। लेकिन फैंस ने जल्दी ही समझ लिया कि वो निक्की ही हैं। दोनों ने उस वक्त लंदन ट्रिप की तस्वीरें शेयर की थीं। तब लोगों ने समझ लिया था कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें

Badass Ravikumar Vs Loveyapa Box Office: हिमेश रेशमिया या जुनैद खान, पहले दिन कौन निकला बॉक्स का बादशाह?

बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया यूट्यूब शो ‘द रणवीर अल्लाहबादिया शो’ के होस्ट हैं। ये उनका खुद का पॉडकास्ट चैनल है। वहीं निक्की शर्मा एक फेमस टीवी अभिनेत्री हैं, जो ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’ और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।

मगर अब दोनों के यूं एक दूसरे को अनफॉलो करने के बाद अब उनके ब्रेकअप से फैंस दुखी हो रहे होंगे। 

Hindi News / Entertainment / OTT News / फेमस Youtuber का हुआ ब्रेकअप! गर्लफ्रेंड ने किया अनफॉलो, शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो