क्या है उड़ान योजना?
केंद्र सरकार की यह फ्लैगशिप योजना है, जिसका उद्देश्य है देश के छोटे और मंझोले शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़ना। इसके साथ ही हवाई यात्रा को सुलभ और सस्ती बनाना। जिसका टैग लाइन है ‘उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान)’।
सरकार ने क्यों जोड़ा इन छह शहरों को
पर्यटन की दृष्टिकोण से बिहार के मधुबनी और वाल्मीकिनगर में असीम संभावनाएं हैं।
औद्योगिक और शैक्षणिक दृष्टि से मुजफ्फरपुर और मुंगेर को जोड़ा गया
कोसी और सीमांचल क्षेत्र को नई गति देने के उद्देश्य से सहरसा और वीरपुर को जोड़ा गया।
पटना में फाइव स्टार होटल के निर्माण को मिली मंजूरी
नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को पटना में पाटलिपुत्र अशोक के स्थान पर पीपीपी मॉडल के तहत फाइव स्टार होटल के निर्माण को स्वीकृति दी। एक निजी एजेंसी को इसके लिए कार्य भी आवंटित कर दिया गया है। सरकार ने कुमार इंफ्रा रेड इंटरप्राइजेज को 60 वर्षों के लीज पर लेटर ऑफ अवार्ड निर्गत करने की स्वीकृति दी है। लीज की अवधि को 30 वर्षो के लिए और बढ़ाया जा सकता है।
नियुक्ति नियमावली को मिली मंजूरी
कैबिनेट ने शिक्षा विभाग के लाइब्रेरियन, लिपिक और परिचारियों की नियुक्ति के लिए तैयार नियमावली को भी मंजूरी दे दी। कैबिनेट के इस फैसले के बाद अब लिपिकों की नियुक्ति करने की जिम्मेदारी कर्मचारी चयन आयोग को सौंप दी जा सकती है। लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जिम्मेदारी बीपीएससी को दी जा सकती है। लिपिकों के संभावित पदों की संख्या 1172 और परिचारियों के 1129 पदों पर नियुक्ति होने हैं।