scriptBihar Flood Alert: पटना में गंगा, सोन और पुनपुन नदी उफनाई, घरों में घुसा पानी, इमरजेंसी नंबर जारी… | water increases in ganga punpun and son river emergency helpline number issued | Patrika News
पटना

Bihar Flood Alert: पटना में गंगा, सोन और पुनपुन नदी उफनाई, घरों में घुसा पानी, इमरजेंसी नंबर जारी…

Bihar Flood Alert बारिश के बाद अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा, सोन और पुनपुन नदी का पानी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही है। इसके कारण नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के घर में बाढ़ का पानी घुस गया है।

पटनाJul 20, 2025 / 12:08 pm

Rajesh Kumar ojha

Bihar Flood Alert

शहरी क्षेत्र में घुसा पुनपुन का पानी। फोटो- आईपीआरडी

Bihar Flood Alert: बिहार में मानसून के एक्टिव होने के साथ ही राज्य की कई छोटी-बड़ी नदियां उफानने लगी है। नदियों का पानी अब शहरों में प्रवेश करने लगा है। राजधानी पटना के दियारा इलाकों में गंगा और सोन नदी का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। इससे लोग अपने घरों को छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।

गंगा, सोन और पुनपुन में बढ़ा पानी

गंगा, सोन और पुनपुन नदियों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। इन तीनों नदियों का जलस्तर शनिवार को कई जगह लाल निशान यानी खतरे के निशान के पार कर लिया था। गंगा नदी तो कई इलाके में अपने खतरे के लाल निशान को पार गई है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से नदियों के किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है। दीघा घाट में गंगा का जलस्तर सुबह में 50.29 मीटर रहा। जबकि खतरे का निशान 50.45 मीटर है। गांधी घाट में ऊपर की सीढ़ियों तक पानी बह रहा है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि, दियारा क्षेत्र सहित निचले इलाके में जल स्तर को लेकर मॉनीटरिंग की जा रही है। दियारा क्षेत्र में एडीएम आपदा हालत का जायजा ले रहे हैं। जल संसाधन विभाग के अभियंता और अधिकारी लगातार तटबंधों की निगरानी कर रहे है।

इमरजेंसी नंबर जारी

आपदा विभाग की ओर से इमरजेंसी नंबर जारी कर दिया गया है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना को 24 घंटे चालू रखा गया है। आपदा केंद्र के इमरजेंसी नंबर – 0612- 2210118 पर कोई भी संपर्क कर सकता है।

एनएच पर चढ़ा पानी

दनियावां प्रखंड की महात्माइन नदी में आये उफान से अब दनियावां- नागरनौसा एनएच 30ए पर होरिल बिगहा पेट्रोल पंप के आगे पानी चढ़ने लगा है। अभी एनएच पर चार पांच फुट पानी चढ़ा है। हालांकि गाड़ियों का आवागमन बंद नहीं हुआ है। दनियावां जमींदारी बांध पर भी खतरा मंडराने लगा है। अगर दनियावां जमींदारी बांध टूटा तो दनियावां ब्लॉक और गांव दोनों पानी में डूब जायेगा। प्रशासन की ओर से प्रशासन पटना बचाओ सुरक्षा बांध पर गश्त तेज कर दी गई है। र समय-समय पर सुरक्षा बांध का जायजा टीम के द्वारा लिया जा रहा है।

Hindi News / Patna / Bihar Flood Alert: पटना में गंगा, सोन और पुनपुन नदी उफनाई, घरों में घुसा पानी, इमरजेंसी नंबर जारी…

ट्रेंडिंग वीडियो