छाल रेंज के ग्राम गंजईपाली निवासी जेम एक्का (40) वर्ष बुधवार को सुबह-सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित अपनी खेत में लगे फसल में पानी सिंचाई के लिए जा रहा था, तभी गांव से कुछ दूरी पर स्थित खेत के समीप पहुंचा था तभी हाथी से उसका आमने-सामने हो गया। ग्रामीण किसी तरह से जान बचाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग नहीं पाया और हाथी के हमले से घायल हो गया।
घायल स्थिति में उसकी चीख सुनकर आस-पास खेतों में कार्य कर रहे मजदूर व किसान एकजूट होकर पहुंचे और हाथी को खदेड़ने का प्रयास किए। जिससे हाथी जंगल की ओर वापस भाग गया। हांलाकि इस हमले में ग्रामीण जेम एक्का घायल हो चुका था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए छाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया साथ ही वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाकर उपचार के लिए आर्थिक सहायता दी गई।
12 हाथियों का दल कर रहा विचरण
विदित हो कि दो दिन पूर्व 12 हाथियों का दल धरमजयगढ़ और
रायगढ़ वन मंडल के कुछ गांवों में विचरण करते हुए देखा गया था। जो कि राजा पहाड़ की ओर गए थे। इसके कारण धरमजयगढ़ व छाल के प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों के विचरण को लेकर दहशत का माहौल व्याप्त है।
कराई गई मुनादी
इस हादसे के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में मुनादी कराई है कि कोई भी ग्रामीण गांव के आस-पास जंगल व व जंगल से लगे खेतों की ओर एक दो की संख्या में न जाएं। हाथी के हमले से एक ग्रामीण घायल हुआ है, जिसके उपचार के लिए राहत राशि प्रदाय की गई है साथ ही गांव में मुनादी भी कराई गई है। हांथियों पर लगातार मॉनिटरींग की जा रही है। -चंद्र विजय सिंह सिदार, रेंजर, छाल