scriptCG Election 2025: बिना वोटिंग के भाजपा के 22 पार्षद जीते, इन जगहों में कांग्रेस का बिगड़ा समीकरण | CG Election 2025: Congress's equation disturbed civic elections, 22 BJP | Patrika News
रायपुर

CG Election 2025: बिना वोटिंग के भाजपा के 22 पार्षद जीते, इन जगहों में कांग्रेस का बिगड़ा समीकरण

CG Election 2025: रायपुर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।

रायपुरFeb 01, 2025 / 06:58 pm

Shradha Jaiswal

CG Election 2025: निकाय चुनाव में बिगड़ा कांग्रेस का समीकरण, भाजपा के 22 पार्षद निर्विरोध जीते..
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन जमा करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। इसके साथ प्रदेश के सभी 173 नगरीय निकायों की चुनावी तस्वीर भी पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। पहली बार धमतरी नगर निगम में कांग्रेस का कोई महापौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं होगा।

संबंधित खबरें

कांग्रेस का चुनावी समीकरण बिगड़ने की वजह से बिलासपुर, रायगढ़, कटघोरा, दुर्ग, भिलाई जैसे अन्य शहरों में भाजपा के करीब 20 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं नगर पंचायत बसना में डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष बनाना तय है।
यह भी पढ़ें

CG Election 2025: त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जीत के लिए दिए टिप्स

CG Election 2025: भिलाई में उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

भिलाई नगर निगम के वार्ड क्रमांक 35 से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने अपना नाम वापस ले लिया और भाजपा में शामिल हो गए। यहां से भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इस वार्ड में उपचुनाव हो रहा था। यहां से दोनों ने ही नामांकन दाखिल किया था। इस वार्ड में मतदान की नौबत नहीं आई।

धमतरी में निर्दलीय को समर्थन देने की तैयारी

धमतरी नगर निगम में इस बार कांग्रेस से कोई भी महापौर प्रत्याशी नहीं होगा। दरअसल, कांग्रेस ने धमतरी में विजय गोयल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया था। उनका नामांकन फार्म निरस्त हो गया। इसके बाद चर्चा थी कि कांग्रेस तिलक सोनकर को अपना डमी प्रत्याशी बना सकती है।

Hindi News / Raipur / CG Election 2025: बिना वोटिंग के भाजपा के 22 पार्षद जीते, इन जगहों में कांग्रेस का बिगड़ा समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो