CG News: जिले के बाद प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में होगी नई नियुक्ति
इसके बाद ही प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। इन दोनों पदों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। सबसे ज्यादा युवा मोर्चा पर कार्यकर्ताओं की नजर है। दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी संगठन के नेताओं के पास ठोक रहे हैं। हर दावेदार अपनी-अपनी उपलब्धि का बायोडेटा संगठन के सामने रख भी रखे हैं। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष बनने के लिए जोर लगाया जा रहा है। कुछ पूर्व विधायक अपने स्तर पर इसके लिए प्रयासरत हैं। दो नए प्रदेश महामंत्री भी बनाए जाएंगे
प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक में दो नए प्रदेश महामंत्री भी बनाए जाएंगे। इस पद के लिए विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी अपनी-अपनी लॉबिंग में लगे हुए हैं। बता दें कि प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को साय सरकार ने नान का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, रामू रोहरा धमतरी नगर निगम के महापौर हैं। इन दोनों पदों पर भी भाजपा संगठन द्वारा नियुक्ति की जाएगी। वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने खास सिपहसालार को बिठाने के लिए लॉबिंग करना शुरू कर दिया है।