scriptCG News: महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का बढ़ा ट्रेंड, 5 साल में 66 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री | CG News: The trend of buying property in the name of women increased | Patrika News
रायपुर

CG News: महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का बढ़ा ट्रेंड, 5 साल में 66 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री

CG News: महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का ट्रेंड बढ़ने लगा है। शासन की ओर से महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने पर स्टॉप ड्यूटी शुल्क में 1 फीसदी छूट देने का नियम है।

रायपुरApr 01, 2025 / 12:38 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News: महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का बढ़ा ट्रेंड, 5 साल में 66 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री
CG News: एक समय था जब महिलाओं के नाम संपत्ति रखने या खरीदने से लोग बचते थे, लेकिन अब इसमें बड़ा परिवर्तन आया है। राजधानी में महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का ट्रेंड बढ़ा है। हर साल औसत 10 हजार से अधिक जमीन की रजिस्ट्री महिलाओं के नाम से हो रही है। उनके नाम पर जमीन-मकान जैसी संपत्ति बना रहे हैं।
पिछले 5 साल में रायपुर जिले में 66 हजार से अधिक रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई है। लोग मां, पत्नी, बेटी, बहन के नाम पर जमीन खरीद रहे हैं। उन्हें संपत्ति में बराबरी का हक दे रहे हैं। महिलाओं में भी इसको लेकर जागरुकता फी बढ़ी है।

CG News: शुल्क में 1 फीसदी की मिलती है छूट

शासन की ओर से महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने पर स्टॉप ड्यूटी शुल्क में 1 फीसदी छूट देने का नियम है। इसका लाभ लेने के लिए भी कई लोग महिलाओं के नाम से जमीन खरीद रहे हैं और उनके नाम से रजिस्ट्री करवा रहे हैं।

लोगों में जागरुकता बढ़ी

विनोज कोचे, जिला पंजीयक, रायपुर: शासन के नियमानुसार महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने वालों को स्टॉप ड्यूटी शुल्क में 1 फीसदी की छूट दी जाती है। महिलाओं के नाम से जमीन खरीदने और रजिस्ट्री कराने को लेकर जागरुकता बढ़ी है। पहले की अपेक्षा अब महिलाओं के नाम रजिस्ट्री की संख्या बढ़ने लगी है।
यह भी पढ़ें

CG News: कभी ओटीपी नहीं तो कभी नेटवर्क से लोग परेशान… रजिस्ट्री कराने में लोगों को हो रही दिक्कत

रजिस्ट्री ऑफिस में भीड़

रायपुर जिले में पिछले 5 सालों में महिलाओं के नाम से कुल 66 हजार 948 जमीन-मकान की रजिस्ट्री हुई है। इसमें रायपुर जिले के सभी ब्लॉक शामिल हैं। हालांकि वर्ष 2023-24 में कुछ कम हुई है। इसकी बड़ी वजह रजिस्ट्री शुल्क में 30 फीसदी छूट के प्रावधान को खत्म करना था। इसका असर भी पड़ा था।

CG News: किस वर्ष में महिलाओं के नाम कितनी रजिस्ट्री

वर्ष रजिस्ट्री संख्या

2020-21 12379

2021-22 14774

2022-23 15780

2023-24 11168

2024-25 12847 (फरवरी तक)

Hindi News / Raipur / CG News: महिलाओं के नाम से संपत्ति खरीदने का बढ़ा ट्रेंड, 5 साल में 66 हजार से ज्यादा रजिस्ट्री

ट्रेंडिंग वीडियो