scriptCongress Manifesto: कांग्रेस का महिलाओं, युवाओं और श्रमवीरों पर फोकस, जानें जारी घोषणा पत्र में जनता से क्या किए वादे? | Congress Manifesto: Focus on women, youth and laborers in Congress manifesto | Patrika News
रायपुर

Congress Manifesto: कांग्रेस का महिलाओं, युवाओं और श्रमवीरों पर फोकस, जानें जारी घोषणा पत्र में जनता से क्या किए वादे?

Congress Manifesto 2025: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने 34 बिंदुओं पर अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी घोषणा पत्र को जनता को ठगने का हथियार बताया।

रायपुरFeb 06, 2025 / 07:35 am

Laxmi Vishwakarma

Congress Manifesto: कांग्रेस का महिलाओं, युवाओं और श्रमवीरों पर फोकस, जानें जारी घोषणा पत्र में जनता से क्या किए वादे?
Congress Manifesto: नगरीय निकाय चुनाव के कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में अपना घोषणा पत्र जारी किया। इसमें में कांग्रेस ने महिला, युवाओं और श्रमवीरों पर ज्यादा फोकस किया है। हालांकि 34 बिंदुओं में सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ घोषणाएं शामिल हैं। राजधानी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और घोषणा पत्र समिति के संयोजक सत्यनारायण शर्मा की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया गया।

संबंधित खबरें

इसमें कांग्रेस ने लड़कियों की शादी के लिए सभी निकायों में नि:शुल्क सामुदायिक भवन देने जैसी अहम घोषणा की है। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-पाई देने का वादा किया गया है। महिला सुरक्षा की दृष्टि से सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप सीसी टीवी कैमरा लगाने की बात कहीं है।
यह भी पढ़ें

कांग्रेस का भरोसे का घोषणापत्र जारी, कर्ज माफी समेत किए ये 20 वादे, CM बघेल ने राजनांदगांव में किया लॉन्च

Congress Manifesto: यह है घोषणा पत्र के अहम बिंदु

  • – घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम।
  • – सर्व-सुविधायुक्त ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था।
  • – मकान आबंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान दिया जाएगा।
  • – प्रत्येक वार्ड में कार्यरत सफाई कर्मी की जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
  • – प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लाइब्रेरी का निर्माण।
  • – दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में नि:शुल्क पानी टैंकर।
  • – शहर को धुल मुक्त बनाने आवश्यक कदम उठाये जाएंगे।
  • – चलित ठेले व्यवसायियों को संरक्षण दिया जाएगा। वार्डों के प्रमुख स्थानों पर वेंडिग-जोन चिन्हांकित करेंगे।
  • – शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने के लिए धारणा अधिकार दिया जाएगा।
  • – स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन देंगे।
Congress Manifesto: मुख्यमंत्री, विष्णु देव साय: कांग्रेस का घोषणा पत्र हमारे अटल विश्वास पत्र का कॉपी-पेस्ट है। कांग्रेस ने पिछली बार भी नगरीय निकाय चुनाव में भी वादें किए थे, जो पूरे नहीं हुए हैं। कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास खो दी है। अब उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।
दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष: कांग्रेस और भाजपा के घोषणा पत्र में जमीन आसमान का अंतर है। हमने जनता के हितों से जुड़े हुए वादे किए हैं। जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में केवल झूठ बोला है। इस बार प्रदेश की जनता भाजपा के धोखे में नहीं आएगी।

Hindi News / Raipur / Congress Manifesto: कांग्रेस का महिलाओं, युवाओं और श्रमवीरों पर फोकस, जानें जारी घोषणा पत्र में जनता से क्या किए वादे?

ट्रेंडिंग वीडियो