Heat Wave Alert: मार्च में ही आग उगलने लगे सूर्यदेव, छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में लू की चेतावनी
Heat Wave Alert: ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर घूमने के बजाय घरों में रहना होगा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि
Heat Wave Alert: प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह में लू का अलर्ट जारी हो गया है। रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जिलों में होली के दिन यानी शुक्रवार को लू चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को दोपहर में बाहर घूमने के बजाय घरों में रहना होगा। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की बात भी कही है।
प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए मार्च में लू चलने की आशंका जाहिर कर दी थी। पत्रिका ने इस बात की भी आशंका जाहिर की थी कि होली के दिन लू चल सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार ये सही साबित भी हुआ। राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर गया। रात भी काफी गर्म हो गई है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री को पार कर गया।
प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान करीब डेढ़ से दो डिग्री तक बढ़ गया है। राजधानी में सुबह से तेज धूप रही। दोपहर से शाम तक गर्म हवा चलती रही। इसके कारण अधिकतम तापमान चढ़ गया। जिन जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, वह मध्य छत्तीसगढ़ के जिले हैं। यानी उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में लू से राहत रहेगी। वहां तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी। लू का अलर्ट का मतलब ये है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इससे ऊपर चला जाएगा। वहीं ये सामान्य से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। इसके बाद ही लू की स्थिति बनती है।