scriptCG Breaking: जेल से छूटते ही MLA देवेंद्र यादव ने बीच रोड की सभा, पुलिस ने दर्ज की FIR | MLA devendra Yadav: Another FIR registered against MLA Devendra Yadav | Patrika News
रायपुर

CG Breaking: जेल से छूटते ही MLA देवेंद्र यादव ने बीच रोड की सभा, पुलिस ने दर्ज की FIR

MLA devendra Yadav: 7 महीने जेल में रहने के बाद 21 फरवरी को विधायक देवेंद्र यादव रिहा हुए हैं। इस रिहाई के दूसरे दिन ही पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज किया है…

रायपुरFeb 22, 2025 / 07:22 pm

चंदू निर्मलकर

MLA devendra yadav
MLA devendra Yadav: बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद विधायक देवेंद्र यादव रिहा हो गए हैं। शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। वहीं आज रायपुर पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, आकाश शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने सड़क जाम कर सभा करने के मामले में यह FIR दर्ज की है।

संबंधित खबरें

MLA devendra Yadav: भारी संख्या में पहुंचे थे जेल परिसर

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव के जमानत को लेकर सुनवाई की। जिसके बाद जमानत के दस्तावेज बलौदाबाजार विचारण कोर्ट से जेल प्रशासन को मिलने के बाद शुक्रवार शाम को रिहा किया गया। इस दौरान देवेंद्र यादव का स्वागत करने के लिए उनके समर्थक, परिजन और कांग्रेस कार्यकताओं की भारी भीड़ जेल परिसर पहुंचे हुए थे।
यह भी पढ़ें

MLA Devendra Yadav: बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

इस दौरान देवेंद्र यादव ने जेल के बाहर ही सभा की। वहीं समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की भी। भीड़ के चलते जेल रोड पर एक घंटे से ज्यादा जाम की स्थिति रही। इसे देखते हुए रास्ते को वन-वे कर दिया गया। वहीं आज विधायक के खिलाफ केस दर्ज होने से माहौल गरमा गया है।

एएसपी सहित तीन थानों के टीआई तैनात

बता दें कि जेल परिसर के बाहर देवेंद्र यादव के समर्थकों की भीड़ को देखते हुए एएसपी सिटी लखन पटले के साथ ही गंज, देवेंद्र नगर और मौदहापारा थाने के टीआई के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सैकडो़ं की संख्या में समर्थकों के पहुंचने से देवेन्द्र से लेकर मेकाहारा चौक के ट्रैफिक सिग्नल तक जाम की स्थिति थी। सड़कों के किनारे वाहन पार्क करने और नारेबाजी करने की वजह से पूरी ट्रैफिक व्यवस्था ठप हो गई थी।

Hindi News / Raipur / CG Breaking: जेल से छूटते ही MLA देवेंद्र यादव ने बीच रोड की सभा, पुलिस ने दर्ज की FIR

ट्रेंडिंग वीडियो