Naxal Encounter: गृहमंत्री ने कहा है- 31 मार्च 2026 से पहले देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद
गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का ऐलान किया है। अमित शाह ने इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च 2026 घोषित की है। इस ऐलान के बाद से ही प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज हो गई है। आलम यह है कि बीते 11 महीने में कई बड़ी नक्सली मुठभेड़ हुए। वहीं साल 2025 में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली एनकाउंटर है। सबसे पहले 16 अप्रैल 2024 को छोटे बेठिया, कांकेर में 29 नक्सली ढेर किया। इसके बाद 4 अक्टूबर 2024 को ही दंतेवाड़ा के थुलथुली में सुरक्षाबलों ने 38 नक्सली मार गिराए।CG Naxal Encounter: 13 महीने 282 नक्सली ढेर, CM साय ने कहा- नक्सलियों की मांद में घुसकर कर रहे खात्मा
देखिए 2024 के बड़े नक्सल ऑपरेशन
12 दिसंबर 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 7 नक्सली ढेर22 नवंबर 2024- भेज्जी, कोंटा, 10 नक्सली ढेर
4 अक्टूबर 2024- थुलथुली, दंतेवाड़ा, 38 नक्सली ढेर
3 सितंबर 2024- पुरंगेल, दंतेवाड़ा, 9 नक्सली ढेर
15 जून 2024- अबूझमाड़, नारायणपुर, 8 नक्सली ढेर
23-24 मई 2024- अबूझमाड़, 8 नक्सली ढेर
10 मई 2024- पीडिया, बीजापुर, 12 नक्सली ढेर
30 अप्रैल 2024- टेकमेटा, नारायणपुर, 10 नक्सली ढेर
16 अप्रैल 2024- छोटे बेठिया, कांकेर, 29 नक्सली ढेर
2 अप्रैल 2024- नेड्रा, बीजापुर, 13 नक्सली ढेर