scriptराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, इस खास कार्यक्रम में होंगी शामिल.. | President Draupadi Murmu will visit Chhattisgarh March 24, | Patrika News
रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, इस खास कार्यक्रम में होंगी शामिल..

President Visit in CG: रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को आएंगी। 24 मार्च को वो छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। बता दें यह साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है।

रायपुरMar 16, 2025 / 01:07 pm

Shradha Jaiswal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, इस खास कार्यक्रम में होंगी शामिल..
President Visit in CG: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को आएंगी। 24 मार्च को वो छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगी। बता दें यह साल विधानसभा का रजत जयंती वर्ष है। इसके लिए राष्ट्रपति को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। विधानसभा में होने जा रहे खास कार्यक्रम में वो शामिल होंगी। ये कार्यक्रम प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें

President in CG Visit: राष्ट्रपति के आगमन पर सड़कों की दिवाली, बंद पड़ी 500 स्ट्रीट लाइटें जगमग उठी

President Visit in CG: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च आएंगी रायपुर

वहीँ आपको बता दें कि प्रबोधन कार्यक्रम नाम के आयोजन में राष्ट्रपति मुर्मू विधायकों से चर्चा करेंगी। वो सदन को संबोधित करेंगी। वे विधायकों की जिम्मेदारी, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास को लेकर अपने विचार साझा करेंगी। इस कार्यक्रम में विधायकों को सदन में काम करने को लेकर राष्ट्रपति अपनी ओर से टिप्स देंगी।
रायपुर में राष्ट्रपति मुर्मू को भारतीय वायुसेना का विशेष विमान लेकर आएगा। इस प्लेन को कोई सामान्य पायलट नहीं बल्कि एयरफोर्स के सीनियर पायलट उड़ाते हैं। दिखने में आम विमान की तरह नजर आने वाला प्लेन अंदर से कई तरह की हाई-टेक कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस होता है। इस प्लेन का एक हिस्सा राष्ट्रपति के दफ्तर की सुविधाओं से सेटअप होता है। रायपुर एयरपोर्ट पर ये प्लेन लैंड होगा।

Hindi News / Raipur / राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को करेंगी छत्तीसगढ़ का दौरा, इस खास कार्यक्रम में होंगी शामिल..

ट्रेंडिंग वीडियो