scriptRains Alert: 16 मार्च को बारिश की संभावना! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट जारी | Rains Alert: It will rain on March 16 | Patrika News
रायपुर

Rains Alert: 16 मार्च को बारिश की संभावना! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट जारी

IMD Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कल यानी 16 मार्च को कई जिलों में बारिश (Rains Alert) की संभावना है।

रायपुरMar 15, 2025 / 11:55 am

Khyati Parihar

Rains Alert: 16 मार्च को बारिश की संभावना! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट जारी
Rains Alert: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन और रात का पारा बढ़ने से गर्मी भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में रात का सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर और बिलासपुर में भी लू जैसे हालात देखने को मिले।

Rains Alert: इन जिलों में बारिश का Alert

गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार की सुबह आईएमडी ने ताजा अपडेट जारी करते हुए एक बार फिर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। आज शाम से मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कल यानी 16 मार्च को कई जिलों में बारिश (Rains Alert) की संभावना है। बता दें कि दुर्ग, खैरागढ़-छुईखदान, राजनांदगांव, रायपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में हल्की बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें

CG Weather News: गर्मी ने बढ़ाई चिंता! आने वाले दिनों तापमान में होगी और बढ़त, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्रमुख शहरों में ऐसा रहा तापमान

शहर- अधिकतम तापमान (°C) – न्यूनतम तापमान (°C)
रायपुर – 39.8 – 24.5
रायपुर माना – 39.1 – 23.2
बिलासपुर – 40.1 – 20.7
राजनांदगांव – 40.5 – 21.0
जगदलपुर – 38.0 – 21.0
अंबिकापुर – 37.1 – 14.4

Hindi News / Raipur / Rains Alert: 16 मार्च को बारिश की संभावना! इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का ताजा अपडेट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो