MP Weather News : बसंत ऋतु के दौरान फरवरी के आखिर में गर्मी ने दस्तक दे दी थी लेकिन फिर से मौसम का मिजाज बदला है। 1.2 डिग्री न्यूनतम तापमान गिरकर राजगढ़ का पारा 10.8 पर पहुंच गया है वहीं अधिकतम तापमान भी कम होकर 29 डिग्री पर पहुंच गया है। दरअसल, उत्तर भारत की बर्फबारी का असर प्रदेश में हुआ है। इसीलिए राजगढ़ में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ी है।
ये भी पढें – गर्मी के सैर-सपाटे की अभी से तैयारी, मनाली से लेकर रूस तक का टूर… वहीं, दोपहर में महसूस होने वाली गर्मी का असर भी कम हुआ। मौसम(MP Weather News) सामान्य बना हुआ है, दोपहर के समय न ज्यादा गर्मी लग रही न ही ज्यादा ठंड। एक बार फिर से लौटी ठंड के कारण रबी की पकने की कगार पर खड़ी फसलों को आंशिक फायदा ही है। वहीं, सेहत पर यह उल्टा असर डाल रही। कभी गर्मी तो कभी सर्दी का मौसम बार-बार बदलने के कारण ऐसी स्थितियां निर्मित हो रही हैं। अस्पताल में बुखार, सर्दी, जुखाम, खांसी सहित वायरल की चपेट में लोग आ रहे हैं। बता दें कि बीते सप्ताहभर से तापमान बढ़ जाने से गर्मी ने दस्तक दे दी थी, गर्मी का अहसास भी होने लगा था। हालांकि सुबह-सुबह ठंडक थी और रात के समय लोगों ने पंखे चलाना शुरू कर दिए थे, अब फिर से ठंड ने एंट्री की है, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया है।
मौसम(MP Weather News) विज्ञान केंद्र भोपाल के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बसंत ऋतु के जैसा ही मौसम वर्तमान में है। बीच में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहा है, इससे हल्की ठंडक सुबह-शाम बनीं है। वहीं, कुछ उत्तरी राज्यों में बर्फबारी हुई है, जिसका असर ठंडक के तौर पर हुआ है। आगामी दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा, हालांकि सुबह और शाम की ठंडक कुछ दिन बनीं रह सकती है लेकिन मौसम ऐसा ही सामान्य रहेगा।
ये भी पढें – राजधानी के सारे होटल फुल, मेहमानों के लिए बना 108 कमरों की टेंट सिटी
सप्ताहभर यूं रहा तापमान
MP Weather News
Hindi News / Rajgarh / MP Weather : एमपी में बर्फबारी का असर, ठंड या गर्मी ? देखें मौसम के ताजा अपडेट