scriptCG Crime News: चिकन बनाने के नाम पर विवाद, सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर… जांच में जुटी पुलिस | CG Crime News: Husband attacks wife with an axe in the name of making chicken | Patrika News
राजनंदगांव

CG Crime News: चिकन बनाने के नाम पर विवाद, सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर… जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भटगांव में चिकन बनाने के नाम पर विवाद होने के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

राजनंदगांवMar 19, 2025 / 10:40 am

Khyati Parihar

CG Crime News: चिकन बनाने के नाम पर विवाद, सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर... जांच में जुटी पुलिस
CG Crime News: राजनांदगांव जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। भटगांव में चिकन बनाने के नाम पर विवाद होने के बाद आक्रोशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार है। यह पूरा मामला खड़गांव थाना क्षेत्र की है।
खड़गांव थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि 14 मार्च को होली के दिन भटगांव निवासी भावसिंग गावड़े और पत्नाी मोहन्तीन बाई के बीच चिकन बनाने के नाम पर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित पति भावसिंग ने घर पर रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घटना में मोहन्तीन बाई के सिर, मुंह व कान के पास गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने महिला को रायपुर रेफर किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

CG Murder Case: सौतेली मां ने पत्थर से कुचलकर बेटे को मार डाला, इन हरकतों से थी परेशान, खून से सनी मिली लाश

आरोपी पति फरार

वहीं घटना के बाद आरोपी पति भावसिंग गावड़े मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर सरगर्मी से उसकी तलाश में जुटी है। बता दें कि इस घटना से हर कोई हैरान है।

Hindi News / Rajnandgaon / CG Crime News: चिकन बनाने के नाम पर विवाद, सनकी पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, फिर… जांच में जुटी पुलिस

ट्रेंडिंग वीडियो