scriptCG Election 2025: निगम के दिग्गज नेताओं को नए चेहरे दे रहे हैं टक्कर, इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला | New faces are giving competition to the veteran leaders of the corporation | Patrika News
राजनंदगांव

CG Election 2025: निगम के दिग्गज नेताओं को नए चेहरे दे रहे हैं टक्कर, इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला

CG Election 2025: भाजपा-कांग्रेस के ये दिग्गज नेता तो लंबे समय से पार्षद बनते आ रहे हैं, इस बार इन्हें विपक्ष के तौर पर नए चेहरों से सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वार्ड की राह आसान नहीं लग रही है।

राजनंदगांवFeb 05, 2025 / 02:19 pm

Love Sonkar

CG Election 2025: निगम के दिग्गज नेताओं को नए चेहरे दे रहे हैं टक्कर, इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला
CG Election 2025: नगर निगम की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा कांग्रेस की ओर से खूब जोर आजमाइश की जा रही है। महापौर प्रत्याशी हर वार्ड में दस्तक दे रहे हैं तो वहीं पार्षद पद के प्रत्याशी सुबह से देर रात तक घरों में दस्तक देकर वोट मांगते नजर आ रहे हैं। हर वार्ड में चुनावी रंगत देखने को मिल रही है। वहीं निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय दिग्गज नेताओं के वार्ड में इस बार कड़ा मुकाबला हो रहा है।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें: CG Election 2025: निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी, BJP में हुए शामिल

भाजपा-कांग्रेस के ये दिग्गज नेता तो लंबे समय से पार्षद बनते आ रहे हैं, इस बार इन्हें विपक्ष के तौर पर नए चेहरों से सामना करना पड़ रहा है। इसलिए वार्ड की राह आसान नहीं लग रही है। पत्रिका टीम ने इस चुनावी समर में वार्डों में दस्तक दी। वार्डों का माहौल देखने से लग रहा है कि इस बार दिग्गज नेताओं को निगम तक पहुंचाने के लिए खूब मेहनत करनी होगी। वार्ड क्र. 10 में रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

इनके बीच मुकाबला

यहां से भाजपा ने सीनियर नेता शिव वर्मा को प्रत्याशी बनाया पर वर्मा मुकाबला इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी अमर झा से हो रहा है। अमर युवा हैं और चुनाव में नए चेहरे हैं। इसी तरह वार्ड क्रमांक 22 में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता अशोक फड़नवीस का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी प्रियंका कुंजरेकर से हो रहा है। प्रियंका भी पहली बार चुनाव मैदान में हैं।

एक ही समाज के प्रत्याशी आमने-सामने

वार्ड क्रमांक 24 में कांग्रेस के प्रत्याशी कुलबीर सिंह छाबड़ा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी शैंकी बग्गा से हो रहा है। कुलबीर और शैंकी दोनों एक ही समाज से हैं। शैंकी भी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं और युवा चेहरे हैं। वार्ड क्रमांक 33 में कांग्रेस ने दुलारी बाई साहू को फिर से मैदान मेें उतारा है। यहां भाजपा ने साहू समाज से ही संतोष साहू को चुनाव लड़ाकर साहू वोर्ट को साधने की कोशिश की है।

नाच-गाना का सहारा

वार्डो में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही प्रत्याशी हर हाल में वोटर्स तक बात पहुंचाने के लिए नाच, गाना का भी सहारा ले रहे हैं। वार्डो में नुक्कड़ सभाओं के साथ ही कलाकारों के माध्यम से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए प्रस्तुति दे रहे हैं। कुछ प्रत्याशी जादूगरी का मंचन कराकर माहौल बनाने में जुटे हैं। 11 फरवरी को मतदान करने न्योता दे रहे हैं।

लोक गायक भी चुनाव मैदान में

यहां भी टकराव

वार्ड क्रमांक 2 में भाजपा के सावन वर्मा और कांग्रेस से सुरेन्द्र देवांगन के बीच मुकाबला हो रहा है। चुनाव में दोनों ही नए चेहरे हैं। वार्ड क्रमांक एक में इस बार कांग्रेस ने राजा तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व में राजा निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बने थे। इस बार इनका मुकाबला भाजपा के खेमलाल साहू से हो रहा है। वार्ड क्रमांक 9 में कांग्रेस ने अधिवक्ता कुसुम दुबे को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से अपूर्वा समीर श्रीवास्तव चुनाव लड़ रही हैं। यहां पर अच्छा मुकाबला हो रहा है।
वार्ड क्रमांक 17 में दो दिग्गजों के बीच मुकाबला है। यहां से कांग्रेस ने संतोष पिल्ले को मैदान में उतारा है तो वहीं भाजपा ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष किशुन यदु पर दांव खेला है। दोनों प्रत्याशी निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस ने युवा चेहरे के रूप में किशन सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है तो वहीं भाजपा ने लोकगायक मनोहर यादव पर दांव खेला है। वार्ड 30 में कांग्रेस से शकील रिजवी मैदान में हैं तो वहीं भाजपा ने चंद्रशेखर लश्करे को प्रत्याशी बनाया है। शकील पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।

सेंधमारी की कोशिश हो रही

वार्ड क्रमांक 13 गौरी नगर में कांग्रेस ने हफीज खान को प्रत्याशी बनाया है। हफीज यहां से लगातार चुनाव जीतते आए हैं। इस बार भाजपा ने यहां से डॉ. अरविंद सिन्हा को प्रत्याशी बनाकर कांग्रेस के इस किले में सेंधमारी की कवायद की है। वार्ड क्रमांक 14 से सतीश मसीह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। मसीह भी निगम के सीनियर नेता हैं। इन्हें टक्कर देने के लिए भाजपा ने मुकेश चौबे पर दांव खेला है।

Hindi News / Rajnandgaon / CG Election 2025: निगम के दिग्गज नेताओं को नए चेहरे दे रहे हैं टक्कर, इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला

ट्रेंडिंग वीडियो