यह भी पढ़ें:
चुनाव में 7 लाख 82 हजार मतदाता करेंगे मतदान, त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 3 चरणों में होगा सपन्न नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के सभी 5 नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिले में सभी नगरीय निकायों के 120 वार्डों में 235 मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी नगरीय निकायों में कुल 1 लाख 81 हजार 795 मतदाताओं की संख्या है। जिसमें 87 हजार 562 पुरूष मतदाता, 94 हजार 228 महिला मतदाता एवं 5 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिक निगम
राजनांदगांव अंतर्गत महापौर के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 51 पदों के लिए निर्वाचन होगा। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद् डोंगरगढ़ अंतर्गत अध्यक्ष के 1 पद एवं वार्ड पार्षद के 24 पद, नगर पंचायत डोंगरगांव, छुरिया व लालबहादुर नगर अंतर्गत अध्यक्ष के 1-1 पद एवं वार्ड पार्षद के 15-15 पदों के लिए निर्वाचन होगा।
नगर पंचायत डोंगरगांव के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 11 हजार 942 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 5 हजार 765 पुरूष मतदाता एवं 6 हजार 177 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत छुरिया के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 3 हजार 72 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 442 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 630 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत लालबहादुर नगर के 15 वार्डों में 15 मतदान केंद्र बनाया गया है। जिसमें 3 हजार 590 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 1 हजार 753 पुरूष मतदाता एवं 1 हजार 837 महिला मतदाता है।
नांदगांव में पुरुष के मुकाबले 5 हजार 115 महिला वोटर अधिक
नगर पालिक निगम राजनांदगांव के 51 वार्डों में 155 मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां 1 लाख 35 हजार 151 मतदाता हैं। इसके अंतर्गत 65 हजार 17 पुरूष मतदाता, 70 हजार 132 महिला मतदाता एवं 2 तृतीय लिंग मतदाता हैं। नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के 24 वार्डों में 35 मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 28 हजार 40 मतदाता की संख्या है। इसके अंतर्गत 13 हजार 585 पुरूष मतदाता, 14 हजार 452 महिला मतदाता एवं 3 तृतीय लिंग मतदाता है।