scriptशादी की पहली रात दूल्हे की एक हरकत से दोनों परिवार हुए शर्मशार, बैठाई गई पंचायत, दोनों हाथ जोड़ मांगी माफी | Groom gave bride pregnancy kit on first night of marriage, then what happened | Patrika News
रामपुर

शादी की पहली रात दूल्हे की एक हरकत से दोनों परिवार हुए शर्मशार, बैठाई गई पंचायत, दोनों हाथ जोड़ मांगी माफी

Groom gave bride pregnancy kit on first night of marriage रामपुर में शादी की पहली रात दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी। जिससे दोनों परिवारों में तनाव का माहौल हो गया। ‌गांव में पंचायत भी बुलाई गई। लड़के ने अपनी हरकत के लिए दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगी।

रामपुरJul 14, 2025 / 01:16 pm

Narendra Awasthi

शादी की पहली रात प्रेगनेंसी टेस्ट (फोटो सोर्स- पत्रिका)

फोटो सोर्स- पत्रिका)

Groom gave bride pregnancy kit on first night of marriage रामपुर में दूल्हे की एक हरकत से शादी की पहली ही रात को हड़कंप मच गया। जब दुल्हन ने अपनी भाभी को फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद मायका पक्ष बेटी के ससुराल पहुंच गया। अचानक रात में शोर-शराबा की आवाज आने लगी। बेटी की ससुराल वाले भी बाहर निकल आए और उन्होंने घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया। जो कुछ भी सामने आया। उससे दोनों पक्ष शर्मशार हो गए। लड़के ने अपनी करनी के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगी। बोला भविष्य में ऐसा नहीं होगा।

संबंधित खबरें

गर्मी और उमस के कारण नवविवाहिता को चक्कर आया

उत्तर प्रदेश के रामपुर में हंसी खुशी बारात वापस लौट कर आई। दूल्हे के घर वालों ने रीति-रिवाजों के अनुसार बहू का स्वागत किया। सब लोग आनंद में थे। इसी बीच भारी उमस और गर्मी के कारण बहु को चक्कर आ गया। जिससे वह बैठ गई। इस पर दूल्हे ने अपने दोस्तों को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी का सर चक्कर दे रहा है। इस पर दोस्तों ने कहा कि तुम्हारी पत्नी कहीं गर्भवती तो नहीं है।

पहली रात को ही दिया प्रेगनेंसी टेस्ट किट

दोस्तों की बातें सुनकर वह घबरा गया और उसने पहली रात को ही अपनी पत्नी को प्रेगनेंसी किट दिया और कहा कि परीक्षण करके लाओ। यह देखकर दुल्हन ने शर्मिंदगी महसूस की। इस बात की जानकारी उसने अपने मायके वालों को दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मायका पक्ष रात में ही ससुराल पहुंच गया और बेटी की ससुराल वालों से आपत्ति दर्ज कराई। इस पर दोनों पक्षों में बहस होने लगी।

पंचायत में मामला शांत कराया गया

शोर-शराबा सुनकर गांव वाले बाहर निकल आए। उन्होंने मामले को समझा। समस्या को सुलझाने के लिए पंचायत बैठाई गई। दुल्हन ने कहा कि पति-पत्नी के रिश्ते की शुरुआत अगर शक से हो तो आगे विश्वास कैसे बनेगा? इस पर गांव वालों ने भी लड़की का साथ किया और दूल्हे को समझाया कि यह गलत है। पति-पत्नी का रिश्ता एक दूसरे पर विश्वास पर टिका है। लड़के को भी अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने हाथ जोड़कर अपनी पत्नी और ससुराल वालों से माफी मांगी। उसने कहा कि दोस्तों के बहकावे में आकर यह कदम उठाया है। इसके बाद मामला शांत हुआ और रिश्ता टूटते टूटते बच गया।

Hindi News / Rampur / शादी की पहली रात दूल्हे की एक हरकत से दोनों परिवार हुए शर्मशार, बैठाई गई पंचायत, दोनों हाथ जोड़ मांगी माफी

ट्रेंडिंग वीडियो