सर्दी की शुरू हुई विदाई, 32 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार बदल रहा मौसम
अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
इस बार ठंड के सीजन में जनवरी में भी ज्यादा गर्मी रही। फरवरी माह में भी बार-बार मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहे हैं और हवा का रुख पश्चिम दिशा से होने पर दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे सर्दी घट गई थी। रात में पंखे भी चलाने पड़ रहे है। 12 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई है।
ऐसी रही पारे की चाल
8 फरवरी – 29.0 10.8
9 फरवरी – 30.6 13.5
10 फरवरी – 32.2 15.5
11 फरवरी – 32.2 16.2
(नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
Hindi News / Sagar / सर्दी की शुरू हुई विदाई, 32 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार बदल रहा मौसम