बादल और बूंदाबांदी से लुडक़ा पारा, 4 मई तक बदलेगा मौसम
न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर में शुक्रवार को सुबह से तेज धूप खिली। दोपहर में 1 बजे मौसम में अचानक बदलाव हो गया। आसमान में बादल छाए और हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की वजह से तापमान में गिरावट हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। 4 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बादल, बारिश, आंधी, गरज-चमक और ओले गिरने की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से सागर संभाग में हवाएं चल सकती है। बादलों और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
Hindi News / Sagar / बादल और बूंदाबांदी से लुडक़ा पारा, 4 मई तक बदलेगा मौसम