मुजफ्फरनगर में किए कार्यों का मिला इनाम
अभिषेक सिंह अभी तक मुजफ्फरनगर एसएसपी की कमान संभाल रहे थे। यहां पर उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा है। अपने कार्यकाल में उन्होंने मुजफ्फरनगर के कई बदमाशों का एनकाउंटर कराया और उनके कार्यकाल में मुजफ्फरनगर में कोई बड़ा विवाद भी नहीं हुआ। पिछले दिनों उनका प्रमोशन डीआईजी रैंक में हो गया था लेकिन वह मुजफ्फरनगर एसएसपी का ही चार्ज देख रहे थे। ऐसे में माना जा रहा था कि उन्हें कुशल कार्यकाल का तोहफा शासन से मिलेगा। अब सोमवार देर रात को जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट में सहारनपुर एसएसपी अभिषेक सिंह को सहारनपुर का डीआईजी बना दिया गया।
सहारनपुर डीआईजी को बरेली की जिम्मेदारी
सहारनपुर डीआईजी अजय कुमार साहनी को बरेली की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बरेली का डीआईजी बनाया दिया गया है। अजय कुमार साहनी का सहारनपुर कार्यकाल भी सराहनीय रहा है। उन्होंने कावड़ यात्रा तीनों जिलों में सकुशल संपन्न कराई। ऐसे में लंबे समय से दोनों ही अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चाएं चल रही थी लेकिन शासन की ओर से लिस्ट जारी नहीं की जा रही थी। अब सोमवार रात को जारी ही लिस्ट में साफ के दिया ओर दोनों ही अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
संजय सिंह होंगे मुजफ्फरनगर के एसएसपी
इतावा के एसएसपी संजय कुमार को मुजफ्फरनगर का एसएसपी बनाया गया है। संजय आजमगढ़ के रहने वाले हैं। इटावा के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में भी एसपी रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश के जिलों का मिजाज अच्छी तरह से जानते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी आधार पर शासन से उन्हें मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी है।