ये है पूरा मामला
दरअसल, कुड़िया गांव में रहने वाले उत्तम सिंह की पत्नी प्रिया सिंह गर्भवती हैं। उन्होंने एक निजी नर्सिंग होम की डॉ. रश्मि अग्रवाल से अपना चेकअप कराया था। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि उनकी डिलीवरी डेट अप्रैल 2025 की है। इसके बाद उत्तम और उनकी पत्नी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अनमोल ऐप में अपनी पत्नी का नाम रजिस्टर कराने की कोशिश की जहां उन्हें बड़ा झटका लगा। उन्हें बताया गया कि कागजों में उनकी पत्नी का प्रसव 3 दिसंबर, 2024 को ही हो चुका है। पोर्टल में उल्लेख किया गया कि उनकी पत्नी ने 2 किलो 600 ग्राम की बच्ची को जन्म दिया है। इस जानकारी को सुनने से बाद उत्तम और उनकी पत्नी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सरकारी शिक्षक के घर में EOW का छापा, शिकायत पर हुई कार्रवाई विभाग की लापरवाही, परिवार बना हंसी का पात्र
इस लापरवाही के कारण संबल योजना कार्डधारी प्रिया और उसके परिवार को कई सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं मिल रहा है। इनमें स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा, अब यह परिवार समाज में हंसी का पात्र बना दिया है। मामले में पीड़ित महिला प्रिया ने बताया कि वह खुद कई बार अधिकारियों के पास जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
एमपी में कालीसिंध नदी पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा पुल, कम होगा 7 किमी. का फेरा स्वास्थ्य विभाग ने मानी गलती
स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में एएनएम की लापरवाही स्वीकार करते हुए, डाटा फीडिंग में सुधार के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा अनमोल पोर्टल में सही जानकारी अपडेट करने का आश्वासन दिया गया है।