शुक्रवारी क्षेत्र के बड़े जैन मंदिर परिसर से आरंभ हुई रथयात्रा के साथ पगड़ी व स्वेत वस्त्र पहने हुए जैन समाज के लोग रथ के आगे चल रहे थे। वहीं रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा पर चंवर डुलाते श्रद्धालु शामिल रहे। शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां नंगे पाव चल रही थी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्गों से होकर रथयात्रा पुन: जैन मंदिर पहुंची।