scriptएमपी में सूख रहीं फसलें, पानी के अभाव में नहीं हो रही सिंचाई, किसानों ने हाईवे किया जाम | Farmers of Keolari in Seoni blocked the Seoni-Mandla highway | Patrika News
सिवनी

एमपी में सूख रहीं फसलें, पानी के अभाव में नहीं हो रही सिंचाई, किसानों ने हाईवे किया जाम

Seoni Mandla highway Jam मध्यप्रदेश में पानी के अभाव में खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई नहीं होने से फसलें सूख रहीं हैं।

सिवनीFeb 21, 2025 / 06:09 pm

deepak deewan

Seoni Mandla highway

Seoni Mandla highway

मध्यप्रदेश में पानी के अभाव में खेतों में सिंचाई नहीं हो पा रही है। सिंचाई नहीं होने से फसलें सूख रहीं हैं। ऐसे में किसान आक्रोशित हो उठे हैं। कुछ जगहों पर जहां किसान जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत करने पहुंच रहे हैं तो कई जगहों पर प्रदर्शन पर उतर आए हैं। सिवनी में तो किसान सिंचाई के लिए पानी की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए हैं। अपनी मांगों के समर्थन में किसानों ने हाई वे चक्काजाम कर दिया है, अधिका​री उनको समझाइश देने में जुटे हुए हैं।
पानी की समस्या को लेकर सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र के किसानों ने शुक्रवार को सिवनी-मंडला राजकीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर दिया। केवलारी क्षेत्र में संजय सरोवर(भीमगढ़ बांध) की नहर से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे उनकी खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर है।
यह भी पढ़ें: एमपी के किसानों के लिए शिवराजसिंह की बड़ी घोषणा, अब उपज बेचने का भाड़ा देगी सरकार

किसानों ने इस समस्या के निराकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में उनका गुस्सा फूट पड़ा। सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन करते हुए किसानों ने जमकर नारेबाजी की।
चक्का जाम करने की वजह से सिवनी-मंडला हाईवे पर सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग तीन घंटे से किसानों का प्रदर्शन जारी है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और वे किसानों को समझाइश दे रहे हैं।

Hindi News / Seoni / एमपी में सूख रहीं फसलें, पानी के अभाव में नहीं हो रही सिंचाई, किसानों ने हाईवे किया जाम

ट्रेंडिंग वीडियो