scriptएमपी में जादू-टोने के शक में बूढ़ी महिला की पीट-पीटकर हत्या, मची सनसनी | Murder on suspicion of witchcraft of elderly in sidhi mp | Patrika News
सीधी

एमपी में जादू-टोने के शक में बूढ़ी महिला की पीट-पीटकर हत्या, मची सनसनी

Murder on suspicion of witchcraft : मध्य प्रदेश के सीधी में एक गांव में अंधविश्वास के कारण 80 साल की वृद्ध महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

सीधीFeb 20, 2025 / 06:24 pm

Akash Dewani

Murder on suspicion of witchcraft of elderly in sidhi mp
Murder on suspicion of witchcraft: मध्य प्रदेश के सीधी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुसमी थाना क्षेत्र के पिपरहा गांव में जादू-टोने के शक में 80 साल की बूढ़ी महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतका चिराऊंजिया सिंह पर टोना-टोटका करने का आरोप लगाकर हमला किया। इस हिंसक घटना में महिला के पति, बेटे और पोते को भी गंभीर चोटें आई हैं। हमले के पीछे अंधविश्वास और प्रतिशोध की भावना बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार दिन पुराना विवाद बना हत्या की वजह

सूत्रों के मुताबिक, गांव में चार दिन पहले एक 14 साल के लड़के की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक लड़के के परिजनों को शक था कि उनकी मौत के पीछे जादू-टोना है। इसी अंधविश्वास के कारण दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो इतना बढ़ गया कि बुधवार रात करीब 8 बजे हिंसक रूप ले लिया।
पड़ोसी गांव मेडरा के पुष्पराज, दिलीप, संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह समेत अन्य लोग पिपरहा पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले लकवाग्रस्त श्रीमान सिंह को बेरहमी से पीटा और फिर चिराऊंजिया सिंह पर हमला कर दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडे थे, जिससे उन्होंने महिला को तब तक पीटा जब तक उनकी जान नहीं चली गई।
यह भी पढ़ें
एमपी में मालिक के फर्जी कागजात तैयार करके बेच दी जमीन, खरीददार जेल में मिला

पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमले में मृतका के पति श्रीमान सिंह, बेटे उदयभान सिंह और पोते पृथ्वीराज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की बहू आराधना सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने ससुराल वालों को बुरी तरह मारा और जान से मारने की धमकी भी दी। कुसमी थाना प्रभारी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।गांव में इस घटना के बाद से दहशत का माहौल है। प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।

Hindi News / Sidhi / एमपी में जादू-टोने के शक में बूढ़ी महिला की पीट-पीटकर हत्या, मची सनसनी

ट्रेंडिंग वीडियो