scriptबेटी की जान बचाने मौत से भिड़ गई मां, तेंदुए के मुंह से बच्ची को छुड़ा लाई | Mother fought leopard to save her daughter in singrauli | Patrika News
सिंगरौली

बेटी की जान बचाने मौत से भिड़ गई मां, तेंदुए के मुंह से बच्ची को छुड़ा लाई

जंगल में मां के साथ गई नौ साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया…पढें पूरी खबर।

सिंगरौलीFeb 25, 2025 / 09:37 am

Avantika Pandey

mp news
MP News : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जंगल में मां के साथ गई नौ साल की बच्ची पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मां तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया, लेकिन वह बेटी को बचा न सकी।
घटना जिले के सरई वन क्षेत्र के कनवार-लांघिया जंगल की है। सोमवार की शाम चार बजे बेलगांव निवासी आरती जायसवाल अपनी बेटी रोशनी (9) व एक अन्य महिला के साथ लकड़ी बीनने गई थी। यहां घने जंगल के बीच झाड़ियों में छिपे तेंदुए(Leopard) ने हमला कर दिया।
ये भी पढें- कनपटी पर रखा कट्टा और चला दी गोली, दर्दनाक मौत

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

तेंदुए ने हमले से वे घबराकर भागने लगे। इस बीच तेंदुए ने बेटी रोशनी की गर्दन को मुंह में दबोंच लिया। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। बच्ची के गर्दन पर तेंदुए ने दांतों से गहरा घाव किया, जिससे काफी खून बह गया। सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
ये भी पढें- जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

बच्ची को बचाने तेंदुए से भिड़ गई मां

जंगल में तेंदुए ने घात लगा उन पर हमला किया। पहले तो वे बेसुध भागने लगीं। फिर बेटी रोशनी के ख्याल में रोशनी वापस लौटी। वह तेंदुए के मुंह में फंसी बेटी को बेबस देख रही थी। साहस दिखा वह तेंदुए से भिड़ गई और उसे वहां से भगा दिया, लेकिन वह बेटी को बचा न सकी।

Hindi News / Singrauli / बेटी की जान बचाने मौत से भिड़ गई मां, तेंदुए के मुंह से बच्ची को छुड़ा लाई

ट्रेंडिंग वीडियो