scriptWorld Earth Day: अब क्यूआर कोड से होगी पेड़-पौधों की पहचान, छात्र-छात्राओं ने चस्पा किया कोड | World Earth Day: Students identified trees and plants by using QR code | Patrika News
सुरजपुर

World Earth Day: अब क्यूआर कोड से होगी पेड़-पौधों की पहचान, छात्र-छात्राओं ने चस्पा किया कोड

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, पौधरोपण तथा पोषण वाटिका की हुई साफ-सफाई

सुरजपुरApr 22, 2025 / 08:01 pm

rampravesh vishwakarma

World Earth Day: अब क्यूआर कोड से होगी पेड़-पौधों की पहचान, छात्र-छात्राओं ने चस्पा किया कोड

QR code for trees

रामानुजनगर। बालक स्कूल तथा सेजेस रामानुजनगर द्वारा सामूहिक रूप से विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें कक्षा 1 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता, पौधा रोपण, पोषण वाटिका की साफ-सफाई की गई। वहीं पेड़ों और पौधों के ऊपर क्यूआर कोड (World Earth Day) लगाकर उनकी पहचान कराई गई। पूरा कार्यक्रम सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा के मार्गदर्शन, प्राचार्य पीसी सोनी व यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह के नेतृत्व में हुआ।
यूथ एवं इको क्लब के प्रभारी गोपाल सिंह ने छात्रों को बताया कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रति वर्ष 22अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (World Earth Day) मनाया जाता है।
World Earth Day: अब क्यूआर कोड से होगी पेड़-पौधों की पहचान, छात्र-छात्राओं ने चस्पा किया कोड
QR code for trees
यह आयोजन पर्यावरण को बचाने की दिशा में काम करने के लिए हमें प्रेरित करता है। आज का दिन हमें याद दिलाता है की प्रकृति के साथ हमारे कितने गहरे संबंध हैं और इसके बिना मानव जीवन संभव नहीं है।
यह भी पढ़ें

Big fraud: जमीन में गड़ा धन निकालने के नाम पर की थी 14 लाख की ठगी, फरार तांत्रिक कोरबा से गिरफ्तार

World Earth Day: कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस कार्यक्रम (World Earth Day) को सफल बनाने में शिक्षक सीमा दुबे, गोपाल सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, ऋषिकेश साहू, निकिता केसरी, विल्सन बखला, प्रकाश कुमार जोल्हे, बिहारी लाल साहू, गायत्री कश्यप, वर्षा सिंह, पूजा गुप्ता इकराम, वीणा प्रजापति, नवीन राठौर, लोमेश कुमार सिन्हा, पुष्पेंद्र ठाकुर, योगेश साहू, अल्पना, प्रार्थना बघेल, जया गुप्ता व विवेक सोनी का योगदान रहा।

Hindi News / Surajpur / World Earth Day: अब क्यूआर कोड से होगी पेड़-पौधों की पहचान, छात्र-छात्राओं ने चस्पा किया कोड

ट्रेंडिंग वीडियो