इसलिए राशि रिफंड योग्य
1. प्रदेश में फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 57 पैसे प्रति यूनिट की वसूली हो रही थी, जो अप्रेल के बिल में भी की गई, जबकि बेस फ्यूल सरचार्ज की दर कम बन रही थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को राशि रिफंड की जाने योग्य है।2. हाल ही में डिस्कॉम ने फ्यूल सरचार्ज की दर 28 पैसे प्रति यूनिट करने का आदेश जारी किया। अगर पुरानी अधिक वसूली राशि समायोजिक की जाती है तो 28 पैसा प्रति यूनिट वसूली भी वसूली योग्य नहीं है।
डिस्कॉम का यह है नया आदेश
डिस्कॉम अगस्त 2023 से बेस फ्यूल सरचार्ज लगा रहा है, जिसे तिमाही गणना के कारण बेस फ्यूल सरचार्ज से समायोजित कर रहा है। अभी बिजली उपभोक्ताओं से बेस फ्यूल सरचार्ज के रूप में 57 पैसे प्रति यूनिट लिया गया। हालांकि, पिछले तीन क्वार्टर में वास्तविक गणना कम रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अतिरिक्त राशि वसूली की गई।आदेश में ये खामियां भी
-वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले क्वार्टर में वसूली राशि शून्य दर्शाना गलत है।-नए आदेश में वर्ष 2024-25 में चौथे क्वार्टर का विवरण नहीं दिया गया।
ये फ्यूल सरचार्ज वसूलना बताया
-2235 करोड़ 2022-23 के चौथे क्वार्टर का-1779 करोड़ 2022-24 के पहले क्वार्टर का
-3168 करोड़ कुल वसूली करना बताया गया
राजस्थान के इन 6 जिलों से होकर गुजरेगा ये 6 लेन एक्सप्रेस-वे, पंजाब और गुजरात की राह होगी आसान
डिस्कॉम्स चेयरमैन को अवगत कराया
समायोजन को लेकर हमने डिस्कॉम्स चेयरमैन को अवगत कराया। इससे पहले भी दो बार संज्ञान में लाया जा चुका है। जयपुर डिस्कॉम ने समायोजन के बजाय 3168 करोड़ बकाया बताया। आदेश के साथ फ्यूल सरचार्ज की गणना दी गई है। सरचार्ज की अधिक वसूल की राशि का समायोजन होना चाहिए।-इंजि. वाई.के. बोलिया, पूर्व एसइ व ऊर्जा सलाहकार