पिता महेंद्र राय दिल्ली गए हुए थे। वहीं भाई मोहित बाजार सामान खरीदने गया था। मोहित जब बाजार से घर लौट तो बहन को फंदे पर लटके देखा। पुलिस की जांच में भावना के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि भावना दो दिन पहले ही सोनकच्छ में एक शादी समारोह से लौट कर आई थी। उसे किसी प्रकार की समस्या भी नहीं थी। उसने यह कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा। नीलगंगा थाना प्रभारी तरुणी कुरील ने बताया कि कोरियोग्राफर युवती के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। उसके पास कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।