उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीजेपी जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि हमारे पास जिले की सभी विधानसभा, नगर पालिका है। सभी ब्लॉक प्रमुख हमारे हैं। जिनके सहयोग से बूथों को मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिन्हें ‘ए’ ‘बी’ ‘सी’ तीन श्रेणियां में बांटा गया है। ‘सी श्रेणी’ के बूथ पर विशेष कार्य किया जाएगा जहां हम लोगों को हार मिली है। ए और बी श्रेणी के बूथों की तरह ही ‘सी श्रेणी’ को भी बिना किसी भेदभाव के मदद मिल रही है। फिर भी हमें हार मिली है। ‘सी श्रेणी’ के बूथों के लिए आक्रामक पारी खेलने की तैयारी है। घर-घर संपर्क किया जाएगा। इसमें जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाएगा
अनुराग अवस्थी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए भी कार्य किया जाएगा। उनका गौरव, स्वाभिमान कैसे बढ़े? आर्थिक रूप कैसे मजबूत हो? उनके घर की भी चिंता की जाएगी। कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा। ताकि कार्यकर्ताओं को इस बात का एहसास हो बीजेपी की सरकार है। जिलाध्यक्ष के आवास पर सभासद नवीन सिंह, विजय द्विवेदी, शिवम आजाद शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।