कैसा रहेगा उन्नाव में आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने के साथ बादल गरजने और बारिश होने की भी जानकारी दी गई है। दोपहर 2 बजे के बाद अचानक बारिश शुरू हुई। इस दौरान बादलों का शोर भी सुनाई पड़ा। रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तेज हवा चलने की संभावना है। रात में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
कैसा रहेगा 11 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद बादल गरजने की जानकारी दी गई है। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ 60 प्रतिशत बारिश भी हो सकती है। पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात भी बादल गरजने की संभावना है? इस दौरान झमाझम बारिश होगी।
कैसा रहेगा उन्नाव में 14 जुलाई तक का मौसम श?
उन्नाव में शनिवार 12 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। यही स्थिति रविवार की रहेगी। सोमवार 14 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और 72 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
17 जुलाई तक के मौसम का हाल
जबकि 15 जुलाई मंगलवार और 16 जुलाई बुधवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 73 प्रतिशत बारिश हो सकती है। गुरुवार 17 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है और 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बताई गई है।