कैसा रहेगा उन्नाव में आज का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होने की जानकारी दी गई थी। जिसके अनुसार आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा भी चल सकती है। रात को भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 81 प्रतिशत बारिश की जानकारी दी गई है।
कैसा रहेगा 13 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। 51 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी। 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है
कैसा रहेगा 19 जुलाई तक का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 14 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। मंगलवार 15 जुलाई को 70 प्रतिशत, बुधवार 16 जुलाई को 90 प्रतिशत, गुरुवार 17 जुलाई को 80 प्रतिशत, शुक्रवार 18 जुलाई को 70 प्रतिशत, शनिवार 19 जुलाई को 44 प्रतिशत बारिश हो सकती है।