उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि महाकुंभ 2025 देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने वाला है। इसे रोकने वाले कभी भी सफल नहीं होंगे। उन्होंने ऐसे लोगों को सद्बुद्धि देने की कामना की। जिन्होंने महाकुंभ 2025 का विरोध किया है। जिन्होंने महाकुंभ में डुबकी नहीं लगाई है। वह लोग आज पछता रहे होंगे। महाकुंभ 2025 भारतीय संस्कृति और सनातन की परंपरा को प्रमाणित करता है। 67 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कुंभ का स्नान किया है। जो विश्व रिकॉर्ड है। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें 2027 का चुनाव परिणाम नजर आ रहा है। लेकिन महाकुंभ का आयोजन नहीं दिख रहा। महाकुंभ में विपक्षी दलों की राजनीति को कमजोर कर दिया है।
65 सालों में तुष्टिकरण का काम किया साक्षी महाराज ने कहा कि पहले मुसलमान को डराया धमकाया जाता था। पिछले 65 सालों में केवल तुष्टिकरण की राजनीति हुई है। लेकिन मोदी सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति खत्म करते हुए सबका साथ सबका विकास का मंत्र दिया है। आज देश में सौहार्द और विकास का माहौल है। 2047 में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार जो वादे करती है। उसे पूरा करती है। दिल्ली की जनता ने ‘आपियों और पापियों’ को हटा दिया है। राहुल गांधी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में