बकरी चराने गई महिला की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र अंतर्गत झकरी नवाबगंज में बकरी चराने गई 65 वर्षीय रामदुलारी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीण ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने रामदुलारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अजगैन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अजगैन थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव में आज रात अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 14 जुलाई सोमवार को दोपहर में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सोमवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को भी बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
कैसा रहेगा 15 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 15 जुलाई का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 64 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी बादलों की गड़गड़ाहट के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।