फर्नीचर और रंग भी उत्पन्न कर सकते हैं वास्तु दोष (Vastu Dosh Ke Lakshan)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा के अनुसार घर में वास्तु दोष कमरों, फर्नीचर या यहां तक कि रंगों के अनुचित स्थान के कारण भी उत्पन्न हो सकता है। माना जाता है कि घर में वास्तु दोष की उपस्थिति नकारात्मकता पैदा करती है और व्यक्ति के समग्र विकास को भी रोकती है। वास्तु दोष के कुछ प्रमुख संकेत अक्सर बहस, वित्तीय परेशानियां या सोने में कठिनाई हो सकती है। हालांकि किसी नतीजे पर पहुंचने के लिए वास्तु विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए और घर में सामंजस्य स्थापित करने के लिए उचित उपाय करने चाहिए।वास्तु दोष के संकेत (Vastu Dosh Ke Lakshan)
बार-बार घर का कोई सदस्य रहता है बीमार
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में बार बार लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हो या ना चाहने पर भी बेवजह के खर्चे अचानक सामने आ जाते हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष है। वहीं अगर घर में कोई ना कोई सदस्य लगातार बीमार रहता है और इलाज के बाद भी बीमारी सही नहीं हो रही है तो यह लक्षण वास्तु दोष के हैं।पारिवारिक कलह
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि तनावपूर्ण पारिवारिक माहौल या परिवार के सदस्यों से बार-बार बहस होना भी वास्तु दोष का संकेत है। परिवार के भीतर अलगाव असंगति का संकेत हो सकती है।मानसिक तनाव
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर में लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। घर के सदस्यों में आपसी प्रेम खत्म हो जाता है और छोटी छोटी बातों पर लड़ाई झगड़ा या वाद विवाद बना रहता है तो इसका मतलब है कि घर में वास्तु दोष है। घर के सदस्यों की चिंता हमेशा लगे रहना और उसकी वजह से नींद ना आना वास्तु दोष की तरफ इशारा करता है।नकारात्मक विचार
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, उस घर के सदस्य सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन असफल हो जाते हैं। घर के सदस्य हर समय सुस्ती महसूस करते हैं या दिन भर में फोन या टीवी में लगे रहते हैं। वहीं दिमाग में बार बार आना या जीवन को समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं, लोगों में नकारात्मक विचार आते रहते हैं तो घर का वास्तु सही नहीं है।नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि कई बार घर का मेन गेट सही दिशा में ना होने की वजह से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और वहां रहने वाले सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब किसी व्यक्ति की ग्रहों की दशा खराब हो जाती है तब नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह प्रारंभ हो जाता है। ऐसी परिस्थितियों में भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।मुरझा रहे पौधे (Withering Plants)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके घर में रखे पौधे मुरझा रहे हैं, खाद-पानी देने के बाद भी वो पनप नहीं पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके घर में वास्तु दोष हो सकता है। वास्तु दोष होने पर आप पौधों की कितनी भी देख रेख क्यों न करें वो फल-फूल नहीं पाते।
तबीयत बार-बार खराब (Repeatedly Accident Sign OF Vastu Dosh)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपकी या आपके घर के सदस्यों की तबीयत बार-बार खराब होती है, और बीमारियों के कारण आपका पैसा खर्च होता रहता है तो समझ जाइए वास्तु दोष आपके घर में मौजूद है। इसके साथ ही वास्तु दोष के कारण सिर, जोड़ों या कमर का दर्द भी आपको सता सकता है।दुर्घटनाएं होना (Repeatedly Accident Sign OF Vastu Dosh)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके साथ अचानक दुर्घटना होती है, आपको बार-बार बुरी खबरें सुनाई देती है तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में आपको शारीरिक, मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं और आपके साथ ही घर वालों के साथ भी अनहोनी हो सकती है।इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब (Electronic Items Damaged)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि अगर आपके घर का इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे- टीवी, फ्रिज, मोबाइल आदि बार-बार खराब होते रहते हैं तो ये भी वास्तु दोष होने का संकेत है। इन चीजों के खराब होने से आपके खर्चे बढ़ते हैं और आप आर्थिक रूप से कमजोर हो जाते हैं।बिना तोड़फोड़ वास्तु दोष दूर करने के उपाय (Bina Todfod Vastu Dosh Ke Upay)
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा ने बताया कि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो गया है तो भी बिना तोड़ किए कुछ आसान उपायों से इसकी नकारात्मक ऊर्जा को संतुलित किया जा सकता है और वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है।