जन सेवा केंद्र संचालक से असलहा सटाकर 1.50 लाख की लूट
सूचना पर पहुंची फूलपुर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की, प्रथम दृष्टया पुलिस लूट को संदिग्ध मानते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई। युवक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रात करीब 10 बजे फूलपुर थाना क्षेत्र के ठठरा गांव के समीप जन सेवा केंद्र संचालक से असलहे के बल पर डेढ़ लाख रुपये की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया।
रात में घर लौटते समय बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने की लूट
बताया गया कि फूलपुर ठठरा निवासी अवधेश कुमार, नयेपुर में सहज जनसेवा केंद्र खोला हुआ है। रात करीब साढ़े नाै बजे वह बाइक से अपने घर जा रहा था।अभी वह घर से कुछ दूर पहुंचा था तभी एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझता तब तक बदमाशों ने असलहा सटा कर बैग छीन लिया और फरार हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंचे पुलिस अधिकारी
बदमाश जब भाग निकले तब उसने शोर मचाया और वहां मौजूद लोगों से लूट होने की बात बताई। घटना पर सूचना पर पहुचे इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने जांच पड़ताल की। लूट की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज रवि प्रकाश सिंह समेत अनेक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।