script1 घंटे का सफर 1 मिनट में… चीन बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, देखें वीडियो | Patrika News
विदेश

1 घंटे का सफर 1 मिनट में… चीन बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, देखें वीडियो

China Highest Bridge: चीन के गुइझोउ प्रांत में हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह स्टील विशालकाय ढांचा समुद्र तल से 625 मीटर (2,050 फीट) की ऊंचाई पर बन रहा है

भारतApr 12, 2025 / 11:40 am

Devika Chatraj

World’s Tallest Bridge: चीन एक बार फिर अपनी इंजीनियरिंग की ताकत से दुनिया को हैरान कर रहा है। दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोउ प्रांत में हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है, जो दुनिया का सबसे ऊंचा पुल होगा। यह स्टील का विशालकाय ढांचा समुद्र तल से 625 मीटर (2,050 फीट) की ऊंचाई पर बन रहा है और इसे जून 2025 में खोले जाने की उम्मीद है। इस पुल की खासियत यह है कि यह घाटी के ऊपर हवा में लटका हुआ होगा और इससे एक घंटे की यात्रा मात्र एक मिनट में पूरी हो जाएगी।

पुल की खासियतें

ऊंचाई और लंबाई: यह पुल 2,890 मीटर लंबा है और बेइपन नदी से 625 मीटर ऊपर बन रहा है। यह एफिल टॉवर से भी 200 मीटर ऊंचा है।

निर्माण लागत: करीब 2200 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल इंजीनियरिंग का एक चमत्कार माना जा रहा है।

वजन: इसका स्टील ढांचा लगभग 22,000 टन वजनी है, जो तीन एफिल टावर के बराबर है।

पर्यटन को बढ़ावा: यह पुल न केवल गांवों को जोड़ेगा, बल्कि गुइझोउ को एक बड़े पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करेगा। यहां कांच का रास्ता, दुनिया का सबसे ऊंचा बंजी जंप, और ठहरने की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

निर्माण की रफ्तार

2022 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब अपने अंतिम चरण में है। हाल के वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि निर्माण दल इस विशाल संरचना को अंतिम रूप दे रहा है। मुख्य संरचना इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है, और अगले साल की शुरुआत में इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इंजीनियरों की मेहनत

पुल के मुख्य इंजीनियर ली झाओ ने कहा, “इस पुल को बनते देखना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह न केवल गांवों को जोड़ेगा, बल्कि गुइझोउ को दुनिया के नक्शे पर एक नई पहचान देगा।” वहीं, चीन के नेता झांग शेंग्लिन ने इसे “पृथ्वी की दरार को पार करने वाला सुपर प्रोजेक्ट” करार दिया है।

सोशल मीडिया पर चर्चा

सोशल मीडिया पर इस पुल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर दंग हैं और कह रहे हैं कि चीन के पास दुनिया के सबसे बेहतरीन आर्किटेक्ट और इंजीनियर हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह पुल नहीं, इंजीनियरिंग का अजूबा है!

गुइझोउ में पुलों का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि गुइझोउ में पहले से ही दुनिया के 100 सबसे ऊंचे पुलों में से आधे मौजूद हैं। 2016 में बनाया गया बेइपांजियांग पुल, जो 1,854 फीट ऊंचा था, अब तक सबसे ऊंचा था। लेकिन हुआजियांग ग्रांड कैन्यन ब्रिज इसे पीछे छोड़ देगा।

Hindi News / World / 1 घंटे का सफर 1 मिनट में… चीन बना रहा दुनिया का सबसे ऊंचा पुल, देखें वीडियो

ट्रेंडिंग वीडियो