scriptभारतीय राजनयिक सहित भारत लौटे 623 भारतीय और 265 पाकिस्तानी गए पाकिस्तान | India and Pakistan Conduct Diplomatic Staff Repatriation Through Wagah Border | Patrika News
विदेश

भारतीय राजनयिक सहित भारत लौटे 623 भारतीय और 265 पाकिस्तानी गए पाकिस्तान

Wagah Border: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय राजनयिकों की वाघा सीमा के जरिए भारत वापसी हो रही है। दोनों देशों के नागरिकों की वापसी भी जारी है, जिससे सीमा पर व्यापार और पारगमन गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।

भारतApr 26, 2025 / 06:47 pm

M I Zahir

India Pakistan Wagah Border

India Pakistan Wagah Border

Wagah Border: पहलगाम में आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव (Pakistan-India tensions) के बीच भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह अपने राजनयिक कर्मचारियों (diplomatic staff) को वाघा सीमा (Wagah border) के जरिए भारत वापस लौटने की अनुमति दे। पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिकों को लाहौर जाने की अनुमति दी है, जिससे यह तय हुआ है कि भारतीय अधिकारियों को वाघा सीमा से यात्रा करने की अनुमति मिल सके। सूत्रों के अनुसार, भारत (India) ने विदेश मंत्रालय से लिखित में अनुरोध किया था कि पाकिस्तान ( Pakistan) की ओर से अवांछनीय घोषित किए गए भारतीय राजनयिकों को लाहौर से वाघा सीमा के माध्यम से स्वदेश लौटने की अनुमति दी जाए।

वाघा सीमा के दोनों ओर नागरिकों की वापसी

ध्यान रहे कि पाकिस्तान ने भारत के रक्षा, वायुसेना, नौसेना और सहायक स्टाफ के अधिकारियों को अज्ञात व्यक्ति घोषित कर दिया था। इसके बाद भारतीय सैन्य, नौसैनिक और वायु राजनयिक आज वाघा सीमा के रास्ते भारत लौट रहे हैं। इसके साथ ही, वाघा सीमा के दोनों ओर नागरिकों की वापसी भी जारी है।

सीमा पर अन्य पारगमन और व्यापार गतिविधियां पूरी तरह से ठप

डॉन न्यूज के अनुसार, शुक्रवार तक 288 भारतीय नागरिक वाघा सीमा के जरिए भारत लौटे हैं। वहीं, 190 पाकिस्तानी नागरिक भी भारत से स्वदेश लौटे हैं। जबकि शनिवार तक अटारी बॉर्डर से 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 335 भारतीय स्वदेश पहुंचे। दोनों देशों के बीच नागरिकों की यह वापसी पिछले कुछ दिनों से जारी है, जिसमें पाकिस्तान ने सार्क वीजा छूट प्राप्त भारतीय नागरिकों को 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का आदेश दिया था, और भारत ने भी पाकिस्तान के सार्क वीजा छूट प्राप्त नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने की अपील की थी। सीमा अधिकारियों के अनुसार वाघा सीमा पर अन्य पारगमन और व्यापार गतिविधियां पूरी तरह से ठप कर दी गई हैं।

Hindi News / World / भारतीय राजनयिक सहित भारत लौटे 623 भारतीय और 265 पाकिस्तानी गए पाकिस्तान

ट्रेंडिंग वीडियो