आईएनएस सह्याद्री पहुंचा श्रीलंका
पीएम मोदी के श्रीलंका से भारत लौटने के बाद भारतीय नेवी का आईएनएस सह्याद्री (INS Sahyadri) श्रीलंकाई राजधानी कोलंबो (Colombo) पहुंच गया है। भारतीय नेवी में शामिल यह युद्धपोत ईस्टर्न फ्लीट का आधुनिक वॉरशिप है। इसके श्रीलंका पहुंचने की जानकारी भारतीय नेवी की तरफ से दी गई और यह 3 दिन के लिए कोलंबो में रहेगा।
दोनों देशों के सैन्य संबंधों में बड़ा कदम
पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के दौरान उनके और श्रीलंकाई राष्ट्रपति दिसानायके के बीच दोनों देशों के सैन्य संबंधों पर भी चर्चा हुई। आईएनएस सह्याद्री के श्रीलंका पहुंचने के बाद दोनों देशों की नेवी के सैनिक संयुक्त गतिविधियों में भाग लेंगे।
चीन की बढ़ सकती है चिंता
हिंद महासागर में चीन (China) के प्रभाव को कम करने के लिए भारत-श्रीलंका सैन्य पार्टनरशिप काफी अहम हो सकती है। पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद ही आईएनएस सह्याद्री का कोलंबो पहुंचना इस बारे में संकेत देता है कि दोनों देश, सैन्य पार्टनरशिप को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में भारत और श्रीलंका की इस सैन्य पार्टनरशिप से चीन की चिंता बढ़ सकती है।