खरीदी जा रही हैं महिलाएं
चीन में महंगाई, करियर पर फोकस जैसी बातों के चलते कई महिलाएं विवाह और बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं। इस वजह से देश के कई इलाकों में पुरुषों के लिए विवाह योग्य महिलाओं की कमी देखने को मिल रही है, जिससे बच्चों की जन्म दर में भी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में कई इलाकों में चीन के पुरुष विवाह के लिए और बच्चे पैदा करने के लिए महिलाओं को खरीद रहे हैं।
कितना कर रहे हैं खर्च?
चीन में लोग महिलाओं की तस्करी के लिए 2 से 11 लाख तक खर्च कर रहे हैं। महिलाओं की तस्करी में म्यांमार, वियतनाम और दक्षिण-पूर्व एशिया के अन्य देशों की कई गरीब महिलाएं शिकार बन रही हैं।
चीन सरकार की कार्रवाई के बावजूद नहीं हो रही समस्या खत्म
चीन में तस्करी करके महिलाओं को लाना और अवैध तरीके से विवाह करने के मामलों को कम करने के लिए सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय कार्रवाई कर रही है। हालांकि अवैध विवाह एजेंसियों और बिचौलियों पर इसका कोई खास असर नहीं हो रहा है और अभी भी चीन में इस तरह के मामले देखने को मिल रहे हैं।