अमेरिका ने अहम हथियारों की सप्लाई पर लगाई रोक
युद्ध के दौरान अमेरिका ने एक बड़ा फैसला लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दिए जाने वाले कई अहम हथियारों की सप्लाई पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने यूक्रेन को इन हथियारों की सप्लाई का वादा तब किया था जब जो बाइडन (Joe Biden) अमेरिकी राष्ट्रपति थे। व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई।
क्यों लिया गया यह फैसला?
व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव एना कैली (Anna Kelly) ने एक बयान में कहा, “यह फैसला अमेरिका के हितों को सर्वोपरि रखने के लिए लिया गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने हमारे देश के सैन्य समर्थन और विश्व भर के अन्य देशों को दी जाने वाली सहायता की समीक्षा की है और उसके बाद ही यह फैसला लिया गया है।”
रूस के खिलाफ यूक्रेन को होगा नुकसान
अमेरिका के अहम हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाने से रूस के खिलाफ यूक्रेन को नुकसान होगा। न सिर्फ यूक्रेन का डिफेंस, बल्कि ऑफेंस भी कमज़ोर होगा, जिसका फायदा रूसी सेना उठाएगी।