scriptमैंने उसे मार दिया… शादीशुदा महिला के प्रेमी ने कबूला कत्ल, पुलिस भी रह गई सन्न | Patrika News
आगरा

मैंने उसे मार दिया… शादीशुदा महिला के प्रेमी ने कबूला कत्ल, पुलिस भी रह गई सन्न

उत्तर प्रदेश के आगरा से लापता हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है, जिसने महिला की गला दबाकर हत्या कर शव सूखे कुएं में फेंक दिया था।

आगराApr 10, 2025 / 09:41 am

Aman Pandey

extra marital affairs, up news, hindi news
आगरा के ताजगंज के गांव पचगाईं खेड़ा से पांच फरवरी को लापता हुई 37 वर्षीय फिजा की 24 फरवरी की रात हत्या हो गई थी। ताजगंज पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके प्रेमी भीमसेन यादव को गिरफ्तार किया है। गांव नौबरी के एक खंडहर भवन में गला घोंटकर हत्या के बाद आरोपित ने शव सूखे कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने सड़े हुए शव के अवशेष बरामद किए।

महिला के पिता की शिकायत पर एक्‍शन में आई पुलिस

पुलिस के मुताबिक, राया, मथुरा निवासी सिदारी ने आठ फरवरी को ताजगंज थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखाया था। मुकदमे में पचगाईं खेड़ा के सेठी व उसके घरवालों को नामजद किया था। आरोप लगाया था कि उसकी बेटी गायब है। पुलिस ने जांच शुरू की। पता चला कि सेठी के दो बच्चे हैं। वह दिल्ली में मजदूरी करता है।

शादीशुदा महिला के थे अफेयर

दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा है। उसकी पत्नी फिजा के भीमसेन से संबंध थे। पिछले साल से इस बात पर घर में आए दिन क्लेश होता था। सेठी से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि पत्नी को भीमसेन ले गया था। पुलिस ने फिजा की कॉल डिटेल निकाली। उसमें सबसे ज्यादा बातचीत भीमसेन के साथ निकली। फिजा का मोबाइल पहले बंद आता था। उसके मोबाइल की लोकेशन संभल में मिली।
यह भी पढ़ें

मौसम की चौतरफा मार: छाया अंधेरा, बादलों की गड़गड़ाहट, आंधी तूफान के साथ बारिश शुरू

गला घोंटकर प्रेमिका को मार डाला

पुलिस टीम संभल पहुंची। वहां पुलिस ने भीमसेन से खोज निकाला। पूछताछ हुई तो उसने बताया कि फिजा को उसने मार डाला। चार फरवरी को वह फिजा को लेकर दिल्ली चला गया था। 24 फरवरी को वापस आगरा आया। उसे गांव नौबरी में एक खंडहर में ले गया था। वहां गला घोंटकर हत्या कर दी। खंडहर से कुछ दूरी पर कुंआ है, वहां शव फेंक दिया था। पुलिस उसे लेकर कुएं पर पहुंची। शव के अवशेष बरामद किए। डीएनए कराया जाएगा।

Hindi News / Agra / मैंने उसे मार दिया… शादीशुदा महिला के प्रेमी ने कबूला कत्ल, पुलिस भी रह गई सन्न

ट्रेंडिंग वीडियो