scriptUCC की आड़ में देश की अनेकता में एकता की संस्कृति पर प्रहार: चावड़ा | #Congress opposed the Uniform Civil Code | Patrika News
अहमदाबाद

UCC की आड़ में देश की अनेकता में एकता की संस्कृति पर प्रहार: चावड़ा

कांग्रेस ने सरकार की विफलताओं को छिपाने, वोट बैंक की राजनीति करने का लगाया आरोप

अहमदाबादFeb 04, 2025 / 10:43 pm

Omprakash Sharma

Amit chavda

गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता अमित चावड़ा ने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) #Uniform Civil Code देश की अनेकता में एकता की संस्कृति पर प्रहार है। राज्य मं भाजपा की आंतरिक लड़ाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसी विफलताएं व्यापक रूप से फैली हुई हैं। प्रदेश के विविध जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष है। कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में बंटे हुए हैं। इन विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए यूसीसी के लिए समिति बनाने की घोषणा की गई है।

यूसीसी से ये होंगे ज्यादा प्रभावित

उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू करने से राज्य के आदिवासी, ओबीसी, जैन समेत की संप्रदायों में धार्मिक-सामाजिक अनुष्ठानों, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर प्रभाव पड़ेगा। मुस्लिमों के अलावा 14 प्रतिशत आबादी वाले आदिवासी समाज की संस्कृति और परंपराओं पर इसका असर होगा। जैन समाज की परंपराएं भी यूसीसी से प्रभावित होंगी। देश के संविधान ने सभी को समानता का अधिकार दिया है। संविधान ने कुछ समुदायों, धर्मों और जातियों के लोगों को विशेष रियायतें भी दी हैं, यह ध्यान में रखते हुए कि उनके अपने धार्मिक अनुष्ठान, परंपराएं, रीति-रिवाज और संस्कृति हैं।

राज्य सरकार के अधिकार के बाहर की बात

उन्होंने कहा कि यूसीसी का कानून केंद्र सरकार की लिस्ट में है। यह राज्य सरकार के अधिकार से बाहर की बात है।

Hindi News / Ahmedabad / UCC की आड़ में देश की अनेकता में एकता की संस्कृति पर प्रहार: चावड़ा

ट्रेंडिंग वीडियो