scriptदर्द निवारक दवा पर प्रतिबंध से गिद्ध ही नहीं, हर साल एक लाख लोगों की बच सकती है जान | Banning painkillers can save not only vultures but also one lakh people every year | Patrika News
अलवर

दर्द निवारक दवा पर प्रतिबंध से गिद्ध ही नहीं, हर साल एक लाख लोगों की बच सकती है जान

राजस्थान के 23 जिलों में 7 विभिन्न प्रजातियों के 5,080 गिद्ध हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर में 350 गिद्ध हैं।

अलवरFeb 05, 2025 / 03:13 pm

Rajendra Banjara

फाइल फोटो – सरिस्का में मौजूद गिद्ध

सुशील कुमार

अमरीकन इकोनॉमिक एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक गिद्धों की संख्या कम होने से देश में पांच लाख लोगों की मौत हो गई। अब हाल ही उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर (आईवीआरआई) के शोध के बाद भारत सरकार ने गिद्धों की मौत का आंकड़ा बढ़ाने वाली दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड पर बैन लगा दिया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस एक निर्णय से गिद्धों की मृत्युदर में 20 फीसदी से ज्यादा कमी आएगी। इसके साथ ही सालाना होने वाली इंसानों की मौत में भी 4 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

गिद्धों पर अमरीकी शोध के परिणाम

शोध में बताया गया कि गिद्धों के खत्म होने से घातक बैक्टीरिया और संक्रमण ने रोगों को बढ़ाया है। ये पांच वर्षों (वर्ष 2000-2005) में करीब पांच लाख लोगों की मौत हो वजह बने हैं। यह पर्यावरण से बैक्टीरिया और रोगजनक मृत जानवरों को खत्म करते हैं।

किडनी हो गई खराब

डाइक्लोफिनेक दर्द निवारक दवायुक्त मांस खाने से गिद्धों की मौत का पता जांच में चला था। इससे गिद्ध को गाउट बीमारी हो रही थी। यूरिक एसिड के क्रिस्टल लिवर में चुभने से और किडनी खराब होने से उनकी मौत हुई।

राजस्थान में 5 हजार गिद्ध, टाइगर रिजर्व में बढ़ रहा कुनबा

राजस्थान के 23 जिलों में 7 विभिन्न प्रजातियों के 5,080 गिद्ध हैं। इसमें 1,086 लंबी चोंच वाले गिद्ध, 325 सफेद पीठ वाले गिद्ध, 84 लाल सिर वाले गिद्ध, 2,413 मिस्र के गिद्ध और 1,172 प्रवासी गिद्ध यानी हिमालयन ग्रिफॉन, यूरेशियन ग्रिफॉन और सिनेरियस गिद्ध शामिल हैं। सरिस्का टाइगर रिजर्व अलवर में 350 गिद्ध हैं।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: नाबालिग से बलात्कार किया, 20 साल का कठोर कारावास

जहां गिद्ध घटे, वहां मानव मृत्यु दर बढ़ी

आईवीआरआई प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अभिजीत पावड़े के मुताबिक कोरोना महामारी के दौरान गुजरात में एक गाय के शव पर चार गिद्ध मृत मिले थे। साइकॉन के वैज्ञानिक डॉ. मुरलीधरन ने उन्होंने मृत गाय के मांस और गिद्धों द्वारा खाए गए मांस की जांच की तो उसमें निमेसुलाइड पाई गई।
गायों को निमेसुलाइड की डोज देने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हुई। वर्ष 2021-2022 में दावों की पड़ताल का जिमा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने आईवीआरआई इज्जतनगर को सौंपा, जिसका शोध सामने आया और निमेसुलाइट पर प्रतिबंध लग गया।

गिद्ध ऐसे कम करता है संक्रमण

गिद्धों के पेट में बहुत ज़्यादा संक्षारक अल होता है, जो उन्हें सड़ते हुए जानवरों के शवों को खाने की अनुमति देता है। ये बचे हुए भोजन अक्सर एंथ्रेक्स, बोटुलिनम टॉक्सिन और रेबीज से संक्रमित होते हैं, जो अन्य जानवरों को मार सकते हैं। इसलिए, जब गिद्ध शवों को खाते हैं, तो वे बीमारियों को नियंत्रित रखते हैं।

पशुओं पर प्रयोग की जाने वाली दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड के बैन होने से गिद्धों की संया में 20 फीसदी तक का सालाना इजाफा हो सकता है। यही नहीं, इनकी कमी से पैदा होने वाला संक्रमण भी कम होगा, जिससे मानव मौतों की संया कम होगी। -डॉ. अभिजीत पावड़े, प्रधान वैज्ञानिक एवं वन्य प्राणी विभाग के प्रभारी, आईवीआरआई बरेली

सरिस्का में गिद्दों को अच्छा वातावरण मिल रहा है। आहार भी उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में गिद्द चट्टानों व पेड़ों पर काफी दिखाई दे रहे हैं।
अभिमन्यु सहारण, डीएफओ सरिस्का

शोध में उन भारतीय जिलों में मानव मृत्युदर की तुलना की, जो कभी गिद्धों से भरे हुए थे। सूजनरोधी (एंटी इंलामेट्री) दवाओं की बिक्री बढ़ने और गिद्धों की आबादी कम होने के बाद उन जिलों में मानव मृत्यु दर में 4 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। रिसर्च में अनुमान लगाया गया है कि वर्ष 2000 से 2005 के बीच गिद्धों की कमी के कारण हर साल लगभग एक लाख अतिरिक्त मानव मौतें हुईं।

यह भी पढ़ें:
अलवर जिले को जल्द मिलने जा रहा नहर का पानी, टेंडर 12 फरवरी को

Hindi News / Alwar / दर्द निवारक दवा पर प्रतिबंध से गिद्ध ही नहीं, हर साल एक लाख लोगों की बच सकती है जान

ट्रेंडिंग वीडियो